लाइव न्यूज़ :

#coronavirus: ट्विटर ने 5000 कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा, गैर जरूरी यात्रा पर प्रतिबंध लगाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2020 12:14 IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस के करीब 90 हजार मामले आ चुके हैं. अब तक 3000 से ज्यादा मौतों की पुष्टि हो चुकी है.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौतें चीन में हुई है. ईरान और इटली में भी मरने वालों की संख्या 50 पार गई है. कोरोना वायरस से दक्षिण कोरिया में 28, जापान में 6 और हांगकांग में दो मौतें हुई हैं.

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखकर माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने अपने 5000 हजार कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा है। कंपनी ने सोमवार (2 मार्च) को कोविड-19 कोरोना वायरस के के बढ़ते प्रसार को देखते हुए यह फैसला लिया है। इससे पहले कंपनी अपने कर्मचारियों के गैर जरूरी यात्रा पर प्रतिबंध लगा चुकी है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटरने बताया, हांगकांग, जापान और दक्षिण कोरिया के कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा है। हालांकि दूसरे अधिकारी घर या ऑफिस में किसी एक जगह से काम करने के लिए स्वतंत्र हैं। ट्विटर का कहा है कि उनका लक्ष्य कोरोना वायरस के प्रसार की संभावनाओं को कम करना है।

चीन के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित है दक्षिण कोरिया 

चीन के बाद सबसे ज्यादा कोरोना वायरस का मामला दक्षिण कोरिया में आया है। दक्षिण कोरिया में 4800 से ज्यादा मामले आए हैं जबकि 28 लोगों की मौत हुई है। जापान में 274 मामले सामने आए हैं जबकि जापान के अंदर 6 लोगों की मौत हुुई है। जापान के एक क्रूज डायमंड प्रिसेंस में 706 लोग कोरोना वायरस संक्रमित हैं जबकि समंदर में खड़े इस क्रूज में 7 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं हांगकांग में कोरोना वायरस के 100 के सामने आए है, यहां दो लोगों की मौत हुई है।

दक्षिण कोरिया में संक्रमण के मामले अचानक बढ़े

चीन के बाद कोरोना वायरस का प्रकोप दक्षिण कोरिया में बढ़ता जा रहा है। मंगलवार (3 मार्च) को 477 नए मामलों की जानकारी सामने आई हैं। दक्षिण कोरिया में हाल में संक्रमण के मामले अचानक से बढ़ गए हैं। वहीं, अधिकारियों ने शिंचेओंजी चर्च ऑफ जीसस के साथ जुड़े 2.60 लाख लोगों की जांच तेज कर दी है। संक्रमण के आधे से ज्यादा मामले इस धार्मिक समूह से जुड़े लोगों में पाए गए हैं। 

प्रकोप को देखते हुए कोरिया पॉप संगीत कार्यक्रम से लेकर खेल कार्यक्रमों तक सैकड़ों आयोजनों को या तो रद्द करना पड़ा या स्थगित कर दिया गया है। वहीं, देशभर में स्कूलों की छुट्टियां तीन हफ्ते तक बढ़ा दी गई हैं। दक्षिण कोरिया के कोरोना वायरस के करीब 90 प्रतिशत केस दाएगू और पड़ोसी प्रांत उत्तर ग्योंगसांग मिले हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसट्विटरसोशल मीडियाजापानहॉन्ग कॉन्गदक्षिण कोरियाचीनवुहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'