लाइव न्यूज़ :

पत्नी के योगा वाले वीडियो में बिना कपड़ों के दिखें ये फेमस टीवी एंकर! वायरल हुआ वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 9, 2020 15:49 IST

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए विश्व की आधी आबादी अभी लॉकडाउन में है। ज्यादातर लोग वर्क फ्रॉम कर रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम के इफैक्ट के कई मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकई लोगों ने ट्विटर पर यह भी लिखा है कि एंकर ने खुद कि पब्लिशिटी के लिए ऐसा किया है।टीवी एंकर क्रिस कुओमो न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्युमो के छोटे भाई हैं। लॉकडाउन में टीवी एंकर क्रिस कुओमो घर से ही अपना काम करते हैं।

नई दिल्ली: अमेरिकी न्यूज चैनले सीएनएन (CNN) के फेमस टीवी एंकर क्रिस कुओमो (Chris Cuomo) का एक वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पेज सिक्स में छपी खबक के मुताबिक क्रिस कुओमो की पत्नी क्रिस्टीना यूनवेन कुओमो ने अपने घर में योगा कर रहे थे इसी दौरान पीछे एक खड़ा शख्स बिना कपड़ों के दिखाई दिया। जो कैमरे की तरफ बिना कपड़ों के खड़े थे। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। 

सोशल मीडिया लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ''यह बिना कपड़ों वाला शख्स टीवी एंकर क्रिस कुओमो ही है''। वीडियो के वायरल होने के बाद  इंस्टाग्राम पर अपलोड होने के बाद इसे फौरन डिलीट कर दिया गया था लेकिन वीडियो तबतक वायरल हो चुका था।   

लोगों ने वीडियो डिलीट होने के पहले ही इसका स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने ट्विटर पर यह भी लिखा है कि एंकर ने खुद कि पब्लिशिटी के लिए ऐसा किया है। 

टीवी एंकर क्रिस कुओमो न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्युमो के छोटे भाई हैं। कोरोना वायरस महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन में वह वर्क फॉर होम पर हैं। टीवी एंकर क्रिस कुओमो इन दिनों  लांग आइलैंड के विला में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे हैं। 

कुछ दिनों पहले एक और टीवी एंकर का वीडियो हुआ था वायरल

हाल ही में एबीसी न्यूज के रिपोर्टर विल रीव 'गुड मॉर्निंग अमेरिका' में एक सेगमेंट में बिना पैंट के दिखाई दिए। उनको लाइव प्रसारण के दौरान बिना पैंट के देखा गया। ऊपर से उन्होंने ब्लू कोट और शर्ट पहनी थी लेकिन नीचे उन्होंने शार्ट पहना था। जिसका वीडियो वायरल हो गया था। 

रिपोर्ट के मुताबिक 27 वर्षीय रिपोर्टर रीव ने घर से लाइव रिपोर्टिंग कर रहे थे, उस वक्त उन्होंने खुद की कैमरे का सेट-अप किया। उसने कैमरे को इस तरह रखा जिससे वो सिर्फ खुद को कमर तक ही दिखा सके। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और कैमरे में उनके बिना पैंट वाला शॉट भी आया। विल रीव शुरू में 'गुड मॉर्निंग अमेरिका' पर एक सूट पहने हुए दिखाई दिए, लेकिन दर्शकों ने ध्यान दिया कि उन्होंने सूट जैकेट की नीचे पैंट नहीं पहनी थी। ट्विटर पर ये वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। 

टॅग्स :वायरल वीडियोअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?