लाइव न्यूज़ :

मरीज के गले में था नारियल जितना बड़ा ट्यूमर, 3 घंटे चला ऑपरेशन और फिर....

By भाषा | Updated: October 28, 2022 11:49 IST

इस जटिल ऑपरेशन को करने वाली डॉक्टर संगीता अग्रवाल ने कहा कि वजन और आकार के मामले में यह एक अनूठा मामला था, जिसमें आमतौर पर 10-15 ग्राम वजन और 3-4 सेंटीमीटर आकार वाली तितली के आकार की थाइरॉयड ग्रंथि 18-20 सेंटीमीटर के आकार वाले नारियल से भी बड़ी बन गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के एक अस्पताल में एक व्यक्ति के गले से “नारियल के आकार” का ट्यूमर निकाला गया है। इस जटिल ऑपरेशन को करने वाली डॉक्टर का कहना है कि यह एक अनोखा मामला था। पूरे तीन घंटे तक चलने वाले इस ऑपरेशन में मरीज का इलाज सफल रहा है।

नई दिल्ली: दिल्ली के एक निजी अस्पताल में बिहार के 72 वर्षीय किसान की थाइरॉयड ग्रंथि से “नारियल के आकार” का ट्यूमर निकाला गया है। डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें इस सर्जरी में मरीज की आवाज को बचाने सहित कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा। 

क्या है पूरा मामला

अस्पताल ने एक बयान में कहा कि बिहार के बेगुसराय जिले के रहने वाले व्यक्ति को बीते छह महीने से सांस लेने और भोजन निगलने में दिक्कत हो रही थी। दिक्कत काफी हद तक बढ़ गई थी, जिसके बाद उसे पिछले महीने यहां सर गंगाराम अस्पताल में ‘ईएनटी एवं हेड, नेक ओन्को सर्जरी’ विभाग में लाया गया। 

अस्पताल में ‘हेड, नेक ओन्को सर्जरी’ विभाग में सलाहकार डॉक्टर संगीता अग्रवाल के अनुसार, “पिछले कई वर्षों की प्रैक्टिस के दौरान, मैंने बड़े थायरॉइड ट्यूमर के 250 से अधिक ऑपरेशन किए हैं। 

वजन और आकार का यह अनोखा मामला है- डॉक्टर

इस पर बोलते हुए डॉक्टर संगीता अग्रवाल ने कहा वजन और आकार के मामले में यह एक अनूठा मामला था, जिसमें आमतौर पर 10-15 ग्राम वजन और 3-4 सेंटीमीटर आकार वाली तितली के आकार की थाइरॉयड ग्रंथि 18-20 सेंटीमीटर के आकार वाले नारियल से भी बड़ी बन गई थी।” 

उन्होंने कहा कि ट्यूमर को हटाते समय सबसे बड़ी चुनौती मरीज की आवाज को बचाना था। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात रही कि दोनों तरफ की ‘वोकल कॉर्ड’ नसों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया। 

नई तकनीक से हुए इस ऑपरेशन में सफलता मिली है

डॉक्टर ने कहा कि ट्यूमर की वजह से श्वांस नली (विंड पाइप) संकुचित हो गई थी जिसके कारण नई तकनीक से ऑपरेशन किया गया है। उन्होंने कहा, “इस तरह के बड़े ट्यूमर में कैल्शियम बचाना और पैराथाइरॉयड ग्लैंड्स को बरकरार रखना भी एक बड़ी चुनौती होती है। हम सभी पैराथाइरॉयड ग्लैंड्स को बचाने में कामयाब रहे।” 

आपको बता दें कि थायरॉयड ग्रंथि तितली के आकार की एक ग्रंथि होती है, जो गर्दन के निचले हिस्से पर स्थित होती है। ‘‘एडम्स एप्पल’’ भी कहलाने वाली यह ग्रंथि ‘मेटाबॉलिज्म’ यानी चयापचय को नियंत्रित करने वाले हॉर्मोन का स्त्राव करती है। अस्पताल ने बताया कि इस सर्जरी में लगभग तीन घंटे का समय लगा है।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोबिहारNew Delhiबेगूसराय लोकसभा सीट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO