लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा: विधानसभा सत्र के दौरान चलता रहा अश्लील वीडियो, बीजेपी विधायक पर लगा आरोप

By अंजली चौहान | Updated: March 30, 2023 16:10 IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये वीडियो जदब लाल देबनाथ के पीछे बैठे किसी व्यक्ति द्वारा कैप्चर किया गया था।

Open in App

गुवाहाटी: त्रिपुरा में विधानसभा सत्र के दौरान एक ऐसी घटना हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सत्र के दौरान भारतीय जनता पार्टी के विधायक जदब लाल देबनाथ पर अश्लील वीडियो देखने का आरोप है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी विधायक अपने फोन में अश्लील वीडियो देख रहे थे। बागबासा निर्वाचन क्षेत्र के बीजेपी विधायक का ये वीडियो सामने आने के बाद उनकी काफी फजीहत हो रही है। 

कथित तौर पर यह घटना तब हुई जब विधानसभा राज्य के बजट से संबंधित मुद्दों पर चर्चा कर रही थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये वीडियो जदब लाल देबनाथ के पीछे बैठे किसी व्यक्ति द्वारा कैप्चर किया गया था।

उन्हें वीडियो क्लिप के फीड के माध्यम से स्क्रॉल करते हुए, रुकते हुए और अश्लील वीडियो को अपने फोन पर देखते हुए देखा जा सकता है। वहीं, अन्य विधायक और स्पीकर विधानसभा में बोल रहे हैं। 

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी ने अपने विधायक से वीडियो के लिए स्पष्टीकरण मांगा है और उन्हें तलब किया है। हालांकि, बीजेपी विधायक ने अभी तक इस मामले में कुछ भी नहीं कहा है। सूत्रों ने कहा कि सत्र समाप्त होने के तुरंत बाद वह विधानसभा परिसर से चले गए।

बता दें कि यह शर्मनाक घटना पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी साल 2012 में कर्नाटक विधानसभा में तत्कालीन बीजेपी सरकार में रहे दो मंत्रियों को फोन पर अश्लील क्लिप देखते हुए पकड़ा गया था। इसके कारण दोनों मंत्रियों को मजबूरन अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। दोनों मंत्रियों को जांच के बाद पार्टी द्वारा बहाल कर दिया था। 

टॅग्स :Tripura AssemblyTripuraवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल