लाइव न्यूज़ :

बिहार में एक ऐसा भी रेलवे स्टेशन है, जहां साल भर में केवल 15 दिन ही रुकती हैं ट्रेनें, स्टेशन पर नहीं है कोई टिकट काउंटर

By एस पी सिन्हा | Updated: September 12, 2025 18:09 IST

इस स्टेशन का नाम अनुग्रह नारायण रोड घाट है, जो औरंगाबाद ज़िले में स्थित है। इस साल भी पितृपक्ष की शुरुआत 7 सितम्बर से हुई है और 21 सितम्बर तक यह सिलसिला चलेगा।

Open in App

पटना: बिहार में पंडित दिनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड पर एक ऐसा रेलवे स्टेशन है जहां साल में महज 15 दिन ही ट्रेनें रुकती हैं और वह वक्त होता है पितृपक्ष का। इस स्टेशन का नाम अनुग्रह नारायण रोड घाट है, जो औरंगाबाद ज़िले में स्थित है। इस साल भी पितृपक्ष की शुरुआत 7 सितम्बर से हुई है और 21 सितम्बर तक यह सिलसिला चलेगा। इस दौरान कुल 8 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव इस स्टेशन पर हो रहा है। हालांकि, कोई भी एक्सप्रेस ट्रेन नहीं रुक रही है।

ऐसे में पितृपक्ष के चलते अनुग्रह नारायण रोड घाट स्टेशन एक बार फिर से गुलजार हो गया है। अगले दो हफ्ते तक यहां यात्रियों की आवाजाही लगी रहेगी। इन 15 दिनों तक देश-विदेश के पिंडदानी यहां उतरकर पिंडदान करेंगे। बाकी के 350 दिन तो ये स्टेशन विरान ही रहता है। इसके अलावा बाकी के दिन ट्रेन सरपट इस स्टेशन से होकर बिना रुके गुजर जाती है। दरअसल, इस स्टेशन का नाम अनुग्रह नारायण रोड घाट स्टेशन है। यह स्टेशन अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन से 1.5 किलोमीटर पहले ही आता है। 

अनुग्रह नारायण रोड घाट स्टेशन के पास पुनपुन नदी का घाट है, जिसकी वजह से काफी संख्या में श्रद्धालु यहां पितृपक्ष के दौरान पहुंचते हैं। इसके अलावा बाकी के दिनों में यह स्टेशन सुनसान ही रहता है। यहां से ट्रेन बिना रुके फर्राटा भरते निकल जाती है। इस स्टेशन पर तो टिकट काउंटर भी नहीं है। ऐसे में जो लोग पिंडदान के लिए आते हैं, वह गया स्टेशन तक का टिकट ले लेते हैं। 

पुनपुन नदी में श्राद्ध तर्पण के बाद श्रद्धालु उसी टिकट पर दूसरी ट्रेन से या अनुग्रह नारायण रोड मुख्य स्टेशन से दूसरी ट्रेन पड़कर गया जी की ओर रवाना हो जाते हैं। स्टेशन के पुनपुन घाट पर स्थित होने के कारण धार्मिक मान्यता है कि गयाजी में पिंडदान से पहले पुनपुन नदी में प्रथम श्राद्ध करना जरूरी है। इसलिए श्रद्धालु पुनपुन नदी में श्राद्ध करने के बाद गयाजी में पिंडदान के लिए जाते हैं। इसी वजह से अनुग्रह नारायण रोड घाट स्टेशन पर 15 दिनों के लिए ट्रेन रुकती है।

टॅग्स :बिहारRailways
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'