लाइव न्यूज़ :

जेल से भागकर घर पहुंचा कैदी, दो घंटे बाद पत्नी वापस जेल छोड़ आई

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 25, 2018 23:08 IST

अमेरिका की एक जेल से कैदी जेम्स रेनर्सन भागने में कामयाब रहा। लेकिन उसे क्या पता था कि वापस वहीं जाना पड़ेगा।

Open in App

न्यूयॉर्क, 25 जूनः अमेरिका के कोलोराडो में एक जेल से कैदी जेम्स रेनर्सन भागने में कामयाब रहा। अपनी रिहाई से खुश कैदी अपने घर पहुंचा तो पत्नी देखकर चौंक गई। जब उसे पता चला कि जेम्स जेल से भागकर आया है तो उसने एक बड़ा फैसला लिया। पत्नी ने अपने पति को कार में बिठाया और दो घंटे बाद जेल छोड़कर आई। 

द ग्रैंड जंक्शन डेली सेंटीनल की खबर के मुताबिक जेम्स रेनर्सन मेसा काउंटी जेल में बंद था। उस पर धमकाने और कानून हाथ में लेने का केस चल रहा है। कागजात में गड़बड़ी के वजह से रेनर्सन को छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ेंः- इंटरनेट सनसनी तरुन्नम खान 'कोहली', खुद को बताती हैं विराट की दूसरी पत्नी, पीएम मोदी के लिए हो चुकी हैं टॉपलेस

दरअसल, रेनर्सन की सेल में एक दूसरा कैदी आया था जिसे बाद में शिफ्ट कर दिया गया। गलती से जेल स्टॉफ ने रेनर्सन को रिहा कर दिया। जब उसने घर पहुंचकर पत्नी को सच्चाई बताई तो वो हैरान रह गई। रेनर्सन पर जेल से भागने और धोखाधड़ी का केस भी दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा जेल प्रशासन ने भी अपनी गलती स्वीकार की है।

मेसा काउंटी के पुलिस अफसर सार्जेंट हेनरी स्टोफेल ने कहा, "जेल स्टाफ ने पूरी तरह से नियमों का उल्लंघन किया। उन्होंने रेनर्सन की कलाई पर बंधा बैंड और उसकी फोटो भी नहीं देखी। जेल पॉलिसी को अपडेट करने की जरूरत है।" स्टोफेल ने रेनर्सन की पत्नी द्वारा उठाए कदम की सराहना की है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :अमेरिकाजेल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

ज़रा हटके अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा