लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में अजीबोगरीब मामला, नशे में दो युवकों ने कर ली शादी, फिर 10 हजार के गुजारा-भत्ता पर हुए अलग

By विनीत कुमार | Updated: April 11, 2022 11:20 IST

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में दो युवकों ने शराब के नशे में शादी कर ली। इसके बाद इनमें से एक शख्स ने साथ रहने की जिद भी ठान दी। इस पर विवाद हुआ। आखिरकार 10 हजार के गुजारा-भत्ता पर शख्स ने अलग होने का फैसला किया।

Open in App

संगारेड्डी: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां जोगीपेट के एक 21 वर्षीय शख्स ने मेडक जिले के चंदूर के 22 वर्षीय व्यक्ति से शादी कर ली। बाद में विवाद बढ़ने पर दोनों युवक 10 हजार के गुजारा भत्ता पर अलग होने पर राजी हो गए।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार दोनों दुमापालपेट गांव में एक ताड़ी की दुकान पर मिले थे और फिर दोस्त बन गए। इसके बाद वे अक्सर शराब पीने के लिए मिलते थे। इसी दौरान एक अप्रैल को ऑटो चालक 22 वर्षीय युवक ने जोगीनाथ गुट्टा मंदिर में एक समारोह में 21 वर्षीय युवक से शादी कर ली। इस दौरान वे पूरी तरह से नशे में थे। शादी की रस्में पूरी करने के बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए।

कुछ दिनों बाद, जोगीपेट का शख्स ऑटो चालक के घर गया और उसके माता-पिता को दोनों की हुई शादी के बारे में बता दिया। उसने साथ ही ऑटो चालक के माता-पिता से कहा कि उसे उनके बेटे के साथ रहने की अनुमति दी जानी चाहिए और उसके पास रहने के लिए कोई और जगह नहीं है।

हालांकि, तमाम प्रयासों और बातचीत के बावजूद ऑटो चालक और उसके माता-पिता ने जोगीपेट के शख्स को घर के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। काफी बहस के बाद जोगीपेट का शख्स शिकायत दर्ज कराने थाने चला गया। उसने ऑटो चालक के जीवन से हमेशा के लिए बाहर जाने के लिए उसके परिवार से एक लाख रुपये के गुजारा भत्ता की भी मांग की।

बाद में दोनों पक्षों ने मामले को पुलिस के पास नहीं पहुंचाने और आपसी सुलह से विवाद के निपटारे का फैसला किया। बातचीत के बाद जोगीपेट का शख्स ऑटो चालक के परिवार से 10,000 रुपये एकमुश्त नकद लेकर अलग होने पर सहमत हुआ। इसके बाद दोनों पक्ष आपसी रजामंदी से अलग हुए।

टॅग्स :तेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो