लाइव न्यूज़ :

पानी की तेज धार के बीच फंस गया था कुत्ता, होम गार्ड ने अपनी जान खतरे में डाल उसे बचाया, देखें वायरल वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: September 18, 2020 11:31 IST

तेलंगाना का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक होमगार्ड का जवान अपनी जान पर खेलकर एक कुत्ते को बचाने की कोशिश करता नजर आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना में एक होमगार्ड ने अपनी जान पर खेलकर एक कुत्ते को बचायापानी के तेज धार के कारण फंस गया था कुत्ता, जेसीबी की मदद से बचाई गई जान

कोरोना संकट और देश में कई जगहों पर बाढ़ और भारी बारिश ने इस साल कई मौकों पर बड़ी मुश्किलें खड़ी की। बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान और मध्य प्रदेश तक के कई क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित रहे। हालांकि, आज जिस मामले की बात हम कर रहे हैं, वो तेलंगामा से जुड़ा है। 

इस वीडियो में एक शख्स अपनी जान खतरे में डाल कर कुत्ते को बचाता दिख रहा है। दो मिनट के इस वीडियो में आप देख सकेंगे कैसे एक शख्स ने कु्त्ते की जान बचाई और इंसानियत की मिसाल कायम की।

ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकेंगे कि लोग किनारे पर खड़े होकर उसकी बहादुरी की प्रशंसा कर रहे हैं और तालियां बजा रहे हैं। आखिर ये वीडियो तेलंगाना के किस क्षेत्र का है और बचाने वाला शख्स कौन है, इस पूरे मामले को जानने से पहले आप ये वीडियो देखिए...

इस वीडियो में कुत्ते की जान बचाने वाले शख्स पेशे से होमगार्ड हैं। इनका नाम मुजीब है और ये तेलंगाना के नगरकुरनूल पुलिस स्टेशन से हैं। वीडियो भी नगरकुरनूल का ही है। कुत्ता दरअसल तेज बहती धारा के बीच जमीन के एक छोटे से हिस्से में फंस गया था और काफी डरा हुआ था।

मुजीब को जब इसकी जानकारी मिली तो वे इसे बचाने क लिए तैयार हो गए। वे एक जेसीबी की मदद से कुत्ते तक पहुंचे और उस वहां झाड़ियों से खींचकार बाहर निकाला। कुत्ता पहले डर के कारण पास आने को तैयार नहीं था। हालांकि, मुजीब ने उसे खींच निकाला और गोद में लिया। 

इसके बाद वे जेसीबी की मदद से सुरक्षित बाहर आ गए। स्थानीय लोगों के अनुसार कुत्ता फिसलकर पानी की इस तेज धारा में जा गिरा था और बचने के लिए बीच के स्थान पर चला गया, जहां वह फंस गया। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर मुजीब की खूब सराहना कर रहे हैं।

 

टॅग्स :तेलंगानावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी