लाइव न्यूज़ :

Happy Holi: तेजस्वी यादव का ट्वीट, बहुत हो चुके तंग, इस होली हर बिहारी मांगे विशेष राज्य वाला रंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2020 15:55 IST

बिहार विधानसभा में विपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने होली के बहाने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए विशेष राज्य के दर्जे का मुद्दा उठाया है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई बार केंद्र सरकार से विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर चुके हैं.बिहार में सितंबर-अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने वाला है, इससे पहले विशेष राज्य के मुद्दे पर राजनीति तेज हो सकती है.

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने होली से पहले एनडीए सरकार विशेष राज्य के दर्जा और विशेष राहत पैकेज को लेकर तंज कसा है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, बहुत हो चुके तंग, इस बार हर बिहारी मांगे विशेष राज्य वाला रंग। इसके साथ तेजस्वी यादव ने एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें लिखा हुआ है, डबल इंजन की सरकार होने पर भी ना विशेष राज्य का दर्जा मिला, ना राहत पैकेज। 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार विशेष राज्य का दर्जा की मांग उठाते रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव 2019 में एनडीए सरकार से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की थी। इसके अलावा पिछले चार सालों से बिहार में विशेष पैकेज को लेकर राजनीति होती रही है। बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1.25 लाख करोड़ रुपये देना वादा किया था।

 

बहुत हो चुके तंगइस होली हर बिहारी माँगेविशेष राज्य वाला रंग pic.twitter.com/8gkdaQAT8E— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 8, 2020

 

उस विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू और लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी और कांग्रेस ने साथ लड़ा था। 243 सदस्यीय विधानसभा में आरजेडी को 80, जेडीयू को 71 और कांग्रेस को 27 सीटें मिली थी। भारतीय जनता पार्टी को 53 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। 

महागठबंधन की सरकार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने थे जबकि लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव को उप मुख्यमंत्री बनाया गया था। उस दौरान भी जेडीयू ने लगातार विशेष राज्य और विशेष पैकेज का मुद्दा उठाया।

महागठबंधन की सरकार सिर्फ डेढ़ साल चल पाई। नीतीश कुमार ने अंतरात्मा की आवाज पर महागठबंधन छोड़कर दोबारा एनडीए में शामिल हो गए। अब बिहार में इसी साल सितंबर-अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले विशेष राज्य के दर्जे और विशेष पैकेज का मुद्दा फिर से गरमा सकता है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवहोलीराष्ट्रीय जनता दलनीतीश कुमारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीबिहार विधान सभा चुनाव २०२०
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी