लाइव न्यूज़ :

महिला दिवस के मौके पर तेज प्रताप ने दी ट्विटर पर बधाई, यूजर्स ने कर दिया ट्रोल, पूछा- ऐश्‍वर्या भाभी कैसी हैं?

By एस पी सिन्हा | Updated: March 9, 2020 06:14 IST

तेजप्रताप यादव ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा कि सभी देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृ शक्ति को नमन एवं हार्दिक शुभकामनाएं. इसके बाद ट्विटर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.

Open in App
ठळक मुद्देअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने ट्विटर पर सभी को जैसे ही महिला दिवस पर बधाई दी वैसे ही लोग उन्हें ट्रोल करने लगे.यूजर्स ने उन्‍हें ट्रोल करते हुए पूछा कि ऐश्‍वर्या भाभी कैसी हैं? उन्‍हें बधाई दो और माफी मांगो.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने ट्विटर पर सभी को जैसे ही महिला दिवस पर बधाई दी वैसे ही लोग उन्हें ट्रोल करने लगे. इसके बाद यूजर्स ने उन्‍हें ट्रोल करते हुए पूछा कि ऐश्‍वर्या भाभी कैसी हैं? उन्‍हें बधाई दो और माफी मांगो.

यहां उल्लेखनीय है कि तेज प्रताप यादव ने शादी के छह महीने के भीतर ही पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय पर तलाक का मुकदमा कर दिया. इसके बावजूद ऐश्‍वर्या ससुराल में ही रहीं. लेकिन आरोप है कि कुछ महीना पहले सास राबड़ी देवी ने उन्‍हें घर से निकाल दिया. यहां तक कि उनका सामान भी गाड़ी से भिजवा दिया था. जिसे ऐश्वर्या के पिता चन्द्रिका राय ने लेने से इंकार कर दिया था. जिसके चलते वह सामान अभी थाना में पड़ा हुआ है.

वहीं, ऐश्‍वर्या अपने मायके में रह रही हैं. महिला दिवस के अवसर पर जब तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर बधाई दी तो यूजर्स ने इस घटना की याद दिला दी.

तेजप्रताप यादव ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा कि सभी देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृ शक्ति को नमन एवं हार्दिक शुभकामनाएं. इसके बाद ट्विटर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.

ट्रोलर्स ने तेजप्रताप से उनकी पत्नी एश्वर्या के बारे में पूछा और माफी मांगने को कहा. एक यूजर ने लिखा कि तेजप्रताप जी ये झूठे दिखावा से अच्छा है ऐश्वर्या भाभी को बुलायें और उनका सम्मान करें.

तेज प्रताप यादव के ट्वीट पर यूजर्स ने उनकी जमकर खबर ली. प्रसून ने पूछा कि भाभी कैसी हैं? महेश अग्रवाल ने पूछा कि ऐश्वर्या भाभी घर पर हैं? अनुराग मिश्रा ने तंज किया कि बीवी को घर से भगा कर तेज प्रताप नारी शक्ति की बात करते हैं. 

जबकि मुकुल ने लिखा कि तेज प्रताप पहले अपनी बीवी ऐश्‍वर्या को महिला दिवस की शुभकामना दें. ट्विटर हैंडल से प्रणय ने लिखा कि इस कलियुग में महिला को घर में पीटने वाले महिला दिवस मना रहे हैं.

अनुभव द्विवेदी ने लिखा कि महिलाओं पर अत्याचार करने वाला ज्ञान बघार रहा है. वहीं, कृष्‍ण ने लिखा कि बीवी को घर से धक्के मारकर निकालने वाला भी महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई दे रहा है. ऐश्‍वर्या के चरण पकड़ माफी मांगो, सारे पाप धुल जाएंगे.

यहां बता दें कि तेज प्रताप यादव और ऐश्‍वर्या की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी और शादी के छह महीने के भीतर तेज प्रताप यादव ने पत्‍नी ऐश्‍वर्या पर तलाक का मुकदमा कर दिया था.

टॅग्स :बिहारतेज प्रताप यादवअंतरराष्ट्रीय महिला दिवसआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो