लाइव न्यूज़ :

बिहार बोर्ड परीक्षा की कॉपी जांच रहे टीचरों को मिल रहे हैं शादी के प्रस्ताव, उत्तर पुस्तिका में मोबाइल नंबर के साथ रुपये भी मिल रहे हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: March 15, 2022 19:41 IST

बिहार बोर्ड परीक्षा की कॉपी जांच रहे टीचरों का कहना है कि मूल्यांकन के लिए आने वाली ज्यादातर कॉपी में 500-500 रुपये के नोट मिल रहे हैं। इसके अलावा कई कॉपियों में छात्राओं ने अपना मोबाइल नंबर भी लिख दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया जा रहा है।कई लड़कियों ने कॉपी में लिखा है कि सर पास करवा दीजिएगा, नहीं तो पापा घर से निकाल देंगे एक छात्रा ने कॉपी में जवाब लिखने की जगह जांचने वाले टीचर के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया है

पटना:बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक और इंटर परीक्षा की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कराया जा रहा है। परीक्षा में पास होने के लिए छात्र-छात्रायें टीचरों को एक से बढ़कर एक अनुरोध कर रहे हैं। परीक्षार्थियों की अजीब-ओ-गरीब हरकतों के कारण परीक्षा का मूल्यांकन चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक एक छात्रा ने तो अपनी कॉपी में सवालों के जवाब लिखने की जगह उत्तर पुस्तिका में जांचने वाले टीचर के सामने शादी का ही प्रस्ताव रख दिया है। छात्रा ने उत्तर पुस्तिका में अपना मोबाइल नंबर भी दिया है और साथ में अपने रंग और कद की भी चर्चा की है। 

कॉपी जांच रहे टीचरों का कहना है कि यह कोई पहली कॉपी नहीं है, मूल्यांकन के लिए आने वाली ज्यादातर कॉपी में इस प्रकार की चर्चा की गई है।

वहीं इंटर परीक्षा के मूल्यांकन के दौरान छपरा शहर के एक सेंटर से छात्र के द्वारा गाना लिखी हुई कॉपी वायरल हुई है। जिसमें छात्र ने 21 नंबर सवाल के जवाब में लिखा है, "तोहरा अखिया के काजरा ही जान झगड़ा करा देले बा... और 22 नंबर सवाल के जवाब में लिखा है, "तोरा बिना हुलिया बिरान लागे गोरी रे..." यह गाने आर्ट विषय की कॉपी में लिखा गया है।

कॉपी में गाने लिखे होने की बात वायरल होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कॉपी के मूल्यांकन में तरह-तरह के जवाब छात्रों ने लिखे है।

मूल्यांकन के दौरान शिक्षकों को कॉपी में से 500-500 रुपये के नोट भी मिल रहे हैं। वहीं इसके साथ ही कॉपी पर लड़कियां लिख रही हैं कि सर पास करवा दीजिएगा, नहीं तो पापा घर से निकाल देंगे और किसी अच्छे लड़के से शादी भी नहीं हो पाएगी।

कई छात्राओं ने तो कॉपी में अपना मोबाइल नंबर भी लिख दिया है। इस पर कॉल करने की बात भी लिखी है। कुछ छात्राओं ने कई कहानियों को लिखा है। जिन छात्राओं ने बगैर पढाई किए परीक्षा दी है, उनमें ज्यादातर ने कॉपी में अपना मोबाईल नंबर भी लिख दिया है।

कॉपियों का मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों ने बताया कि अधिकांश परीक्षार्थियों ने बहुत कम लिखा है। पेपर हल नहीं कर पाने वाले परीक्षार्थियों ने उत्तर पुस्तिका के पेज में 500, 200 और 100 रुपये के नोट रख कर जमा करा दिया है।

बताया जा रहा है कि ऐसी परीक्षा कॉपियों का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि कॉपियों की जांच कर रहे कई टीचर मोबाइल नंबर पर बात भी कर रहे हैं।

हालांकि इस संबंध में पूछने पर शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार ने किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि यदि इस तरह का कोई मामला वायरल हो रहा है तो उसकी विभाद द्वारा जांच करवाई जाएगी। 

टॅग्स :बिहारBoardपटनाबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'