लाइव न्यूज़ :

अजब! मुझे वापस जेल भेज दें, जमानत पर बाहर आए हत्या के आरोपी ने कोर्ट से लगाई गुहार, जानिए पूरा मामला

By अनिल शर्मा | Updated: February 3, 2022 16:17 IST

तमिलनाडु में जेल से बाहर आए एक शख्स ने याचिका दाखिल कर वापिस जेल भेजे जाने की गुहार लगाई है। उसने कहा कि उसे कोई नौकरी नहीं दे रहा, ना ही कोई होटल में कमरा ही दे रहा है...

Open in App
ठळक मुद्देजेल से बाहर आए आरोपी ने कहा कि उसे शहर में किसी होटल में कमरा भी नहीं मिल रहालूट-हत्या मामले में आरोपी नवंबर से ही सशर्त जमानत पर बाहर हैनौकरी और कमरा नहीं मिलने को लेकर परेशान शख्स ने याचिका डाल जेल जाने की गुहार लगाई है

उदगमंडलमः जेल ऐसी जगह होती है जहां से लोग जल्दी से जल्दी बाहर आना चाहते हैं। कितना ही सुविधासंपन्न जेल क्यों ना हो, कोई नहीं चाहता कि वह जेल में रहे। लेकिन तमिलनाडु के एक आरोपी ने जमानत मिलने के बाद भी कोर्ट से वापिस जेल भेजे जाने की गुहार लगाई। 

मामला तमिलनाडु के उदगमंडलम का है जहां लूट-हत्या मामले में जमानत पर बाहर एक आरोपी ने अपनी आपराधिक पृष्ठभूमि के चलते आवास और नौकरी नहीं मिल पाने के बाद वापस जेल भेजे जाने के लिए कोर्ट में अर्जी डाली है। शख्स ने बताया कि आपराधिक बैकग्राउंड होने की वजह से उसे कोई भी काम नहीं दे रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक जेल से बाहर आए शख्स ने खराब स्वास्थ्य का भी हवाला दिया। वह नवंबर 2021 से सशर्त जमानत पर है। सशर्त जमानत देते हुए उससे शहर छोड़ने को नहीं कहा गया है। याचिका में शख्स ने नौकरी नहीं मिल पाने का जिक्र किया है। उसने कहा कि नौकरी भी नहीं मिल रही और ना ही किसी होटल या गेस्ट हाउस में कमरा ही मिल रहा है। इसकी वजह उसने अपनी आपराधिक बैकग्राउंड बताया है। इस शख्स ने अपने कमजोर स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कहा है कि वो चाहता है कि उसे वापस जेल में डाल दिया जाए। आज (गुरुवार) याचिका पर सुनवाई होनी थी।

टॅग्स :Tamil NaduHindi Samachar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

कारोबारहोसुर-बेंगलुरु कॉरिडोर: रियल एस्टेट का अगला ग्रोथ इंजन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो