लाइव न्यूज़ :

Tamil Nadu: मंदिर में अपना आईफोन भूला शख्स, पुजारी बोले- 'अब से भगवान का है'

By अंजली चौहान | Updated: December 21, 2024 13:15 IST

Tamil Nadu: शुक्रवार को जब मंदिर के अधिकारियों ने आखिरकार बॉक्स खोला, तो दिनेश अपना आईफोन लेने के लिए वहां पहुंचे, लेकिन अधिकारियों ने अपना रुख नहीं बदला।

Open in App

Tamil Nadu: तमिलनाडु के एक मंदिर ने वहां आए एक श्रद्धालु का आईफोन लौटाने से इंकार कर दिया। दरअसल शख्स जब मंदिर में दर्शन के लिए गया तो वहां उसका फोन गलती से दान पेटी में गिर गया। इसके बाद उसने मंदिर प्रबंधन से फोन मांगा तो मंदिर द्वारा  ऐसा करने से मना कर दिया गया। 

मंदिर प्रबंधन का कहना है कि दान पेटी में आई हर चीज भगवान की होती है इसलिए वे इस फोन को लौटा नहीं सकते हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक विनयागापुरम के दिनेश दर्शन करने चेन्नई के निकट अरुमिगु कंडास्वामी थिरोपोरुर मंदिर गए थे, लेकिन वहां वे अपना फोन मंदिर की दान पेटी में छोड़ आए।

जब दिनेश ने मंदिर प्रबंधन से अपना फोन मांगा तो प्रबंधन की ओर से कहा गया कि ये फोन अब भगवान का है। इसलिए ये फोन वापिस नहीं मिल सकता है। उनका कहना है कि दान पेटी दो महीने में एक बार खोली जाती है।

दिनेश ने इस मामले में शिकायत की है। 

मंदिर प्रबंधन ने दिनेश से कहा कि वे अपना सिम ले सकते हैं लेकिन उनको फोन नहीं मिलेगा। दिनेश ने मंदिर प्रबंधन से कहा कि हो सके तो उनका फोन लौटा दिया जाए।

मंदिर प्रबंधन का कहना है कि दिनेश का फोन कैसे गिर गया ये हैरानी की बात है। मुमकिन है कि उन्होंने खुद से फोन डाला हो लेकिन बाद में मन बदल गया।

टॅग्स :Tamil NaduiPhoneTemple
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल