लाइव न्यूज़ :

इस गांव के हर नागरिक के खाते में है करोड़ों, जानिए कैसे और कहां बसा है ये

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: October 7, 2018 14:27 IST

इस गांव के हर शख्स के खाते में लगभग 1.50 करोड़ रुपये से भी ज्यादा राशि जमा है। हर नागरिक के पास लग्जरी घर और गाड़ियां हैं।

Open in App

गांव का नाम आते ही जेहन में एक अलग सी तस्वीर उमड़ती है। खेती, किसान, गरीबी, सुविधाओं से पिछड़ा आदि चीजें गांव को लेकर एक आम जन के मन में रहता है। लेकिन क्या आपने ऐसे किसी गांव के बारे में सुना है जहां रहने वाला हर नागरिक करोड़ पति है। जी हां, दुनिया में एक ऐसा गांव है जहां हर नागरिकों के खाते करोड़ों रुपये हैं। यह गांव चीन के जियांगसू प्रांत में स्थित है जिसका नाम वाक्शी है। यह गांव सुपर विलेज गांव के नाम से जाना जाता है। 

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक इस गांव के हर शख्स के खाते में लगभग 1.50 करोड़ रुपये से भी ज्यादा राशि जमा है। हर नागरिक के पास लग्जरी घर और गाड़ियां हैं। इस गांव में स्टील और शिपिंग जैसी मुख्य कंपनियां है। 

बताया जाता है कि गांव के ज्यादातर घर एक जैसे हैं। बाहर से देखने में यह घर किसी होटल की तरह नजर आते हैं। वाक्शी को दुनिया का सबसे अमीर गांव कहा जाता है। गांव में हेलिकॉप्टर, टैक्सी और थीम पार्क मौजूद हैं। यहां की सड़कें रोशनी से चमकती रहती हैं। केवल इतना ही नहीं आप यहां हेलिकॉप्टर को उड़ान भरते हुए भी देख सकते हैं। 

आज बेशक यह गांव काफी अमीर है लेकिन अतीत में यहां के निवासी काफी गरीब हुआ करते थे। गांव को तरक्की और कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने का श्रेय कम्युनिस्ट पार्टी के स्थानीय सचिव वू रेनाबो को जाता है। उन्होंने ही गांव के विकास का खाका तैयार किया था। रेनाबो ने कंपनी का गठन करके सामूहिक खेती को बढ़ावा दिया था।

टॅग्स :अजब गजबचीन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप