लाइव न्यूज़ :

'अखिलेश यादव' ने हिंदी की परीक्षा में लिखा खेसारी लाल का गाना- राजा ले ले आईं एगो कोको-कोला, भोजपुरी गायक ने किया रिएक्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2022 15:18 IST

खेसारी लाल ने फैसबुक पर लिखा- ना, ई ठीक नहीं है! पढ़ाई बहुत जरूरी है। भविष्य है आपलोग बिहार के। पढ़ाई के प्रति जिम्मेवार बनिये लापरवाह नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देमामला गोपालगंज के भोरे प्रखंड के  बीपीएस कॉलेज का है। खेसारी लाल ने इस खबर को अपने फेसबुक पर साझा कर नाराजगी जाहिर की हैमामले में जांच भी शुरू हो चुकी है

गोपालगंजः भोजपुरी के गायक और अभिनेता खेसारी लाल का एक गाना- कोका कोला काफी देखा-सुना जा रहा है। ना सिर्फ शादियों में बजने वाले डीजे पर बल्कि लोगों के दिलो-दिमाग पर भी इस गाने ने कब्जा कर रखा है। ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि गोपालगंज में एक छात्र ने परीक्षा के दौरान कॉपी में प्रश्न के मूल उत्तर की बजाय खेसारी लाल का यही गाना लिखकर चला आया। खेसारी लाल इस बात पर काफी नाराज हुए हैं। सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही।

मामला गोपालगंज के भोरे प्रखंड का है। जहां बीपीएस कॉलेज में 11वीं की 11 से 21 मई तक वार्षिक परीक्षा आयोजित की गई थी। छात्र ने हिंदी विषय के उत्तर पुस्तिका में सवाल के जवाब में खेसारी लाल का गाना-  "ये राजा जाईं बजारे ले ले आईं एगो कोको-कोला" लिख डाला। गाने के साथ ही छात्र ने खेसारी लाल की विशेषता भी बताई। छात्र का नाम अखिलेश यादव बताया जा रहा है। अखिलेश के इस कारनामे की जहां कॉलेज में चर्चा का विषय बना हुआ है वहीं सोशल मीडिया पर भी यह छाया हुआ है। बात खेसारी लाल तक पहुंची है। उन्होंने इस खबर को साझा करते हुए छात्र पर नाराजगी जाहिर की है। 

भोजपुरी गायक ने छात्र से कहा है कि यह ठीक नहीं है। आपलोग भविष्य हैं। पढ़ाई जरूरी है। आपलोग जिम्मेवार बनिए। खेसारी लाल ने फैसबुक पर लिखा- ना, ई ठीक नहीं है! पढ़ाई बहुत जरूरी है। भविष्य है आपलोग बिहार के। पढ़ाई के प्रति जिम्मेवार बनिये लापरवाह नहीं। फिर गाना सुनिये, गुनगुनाइए, हर बिट पर झूमिये, हमको बहुत अच्छा लगेगा।

गौरतलब है कि कोका कोला गाने में खेसारी लाल और शिल्पी राज ने आवाज दी है। यूट्यूब पर इस गाने के 114 मिलियन व्यूज हो चुके हैं। इसके गीत प्रकाश बारूद ने लिखे हैं जबकि संगीत सर्विंद मल्हार का दिया हुआ है। रिलीज के बाद से ही यह गाना यूट्यूबर छाया हुआ है। उधर गाना लिखे जाने के बाद इस वायरल उत्तर पुस्तिका की जांच शुरू हो गई है। 

टॅग्स :खेसारी लाल यादवभोजपुरी सोंगगोपालगंज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल तक, इन नवरात्रि भजनों की धूम; इंटरनेट पर ट्रेंड हो रहे हैं ये भोजपुरी देवी गीत

भारत'धृतराष्ट्र' हैं लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की तुलना 'दुर्योधन' से?, मैथिली ठाकुर पर खेसारी लाल यादव बोले- ज्ञान अभी बहुत कम

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो