लाइव न्यूज़ :

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #AntiHinduRajatSharma, वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा 26 साल से कर रहे हैं 'आप की अदालत' शो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 19, 2020 11:00 IST

ट्विटर पर #BoycottAapkiAdalatShow शो भी ट्रेंड कर रहा है. इस हैशटैग पर हजारों लोग ट्वीट कर चुके हैं. इंडिया टीवी के सर्वेसर्वा रजत शर्मा पिछले 26 साल से लगातार 'आप की अदालत' शो होस्ट कर रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देरजत शर्मा ने 'आप की अदालत' में राजनीति, खेल, सिनेमा से जुड़े सभी बड़ी हस्तियों का इंटरव्यू लिया है.आप की अदालत में रजत शर्मा कठघरे में लोगों को बैठाकर सवाल पूछते हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ और चेयरमैन रजत शर्मा ट्रेंड कर रहे हैं। ट्विटर के यूजर उनसे बेहद नाराज रहे हैं। दरअसल रजत शर्मा के लोकप्रिय कार्यक्रम 'आप की अदालत' में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने 15 फरवरी को शिरकत की थी। इस शो रजत शर्मा ने श्री श्री रविशंकर से शाहीन बाग, सीरिया, अयोध्या राम मंदिर, यमुना नदी के किनारे हुए 'विश्व संस्कृति महोत्सव' से जुड़े सवालों को पूछा था।

इसके बाद ट्विटर पर यूजर्स का कहना है कि रजत शर्मा जानबूझकर हिंदू साधु-संतो को निशाना बना रहे हैं। अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े एक सवाल पर श्री श्री रविशंकर ने कहा, वहां मध्यस्थता फेल हो जानी की बात पूरी तरह से गलत है। श्री श्री ने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट ने भी मध्यस्थता का स्वागत किया था।   

श्री श्री रविशंकर ने 2015 में यमुना नदी के किनारे तीन दिवसीय विश्व संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया था, जिसके बाद नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने उनकी संस्था ऑर्ट ऑफ लिविंग पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के एवज में 5 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया था। इस सवाल पर श्री श्री ने कहा, 5 करोड़ जुर्माना लगाने की बात गलत है, एनजीटी ने पांच करोड़ रुपये जमा करने के लिए कहा था।

रजत शर्मा ने एक सवाल और पूछा, आपने कहा कि महाराष्ट्र में किसान आत्महत्या इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उनमें आध्यात्म की कमी है ? नेताओंं ने कहा ऐसा बयान नहीं देना चाहिए ? इस पर श्री श्री ने कहा क्यों नहीं देना चाहिए ? वो है ही सत्य. हम बिना अध्ययन के ऐसा बयान नहीं देते।

टॅग्स :सोशल मीडियाट्विटरश्री श्री रवि शंकरसीरियाराम जन्मभूमि
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: भरी क्लास बेंगलुरु के प्रोफेसर ने छात्र को कहा 'आतंकवादी', यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो