लाइव न्यूज़ :

मौत का खेल साबित हुई ट्रैक्टरों की रेस, अचानक एक हुआ बेकाबू और फिर जो सामने आया..., VIDEO वायरल

By अंजली चौहान | Updated: June 16, 2024 14:52 IST

Viral Video: वायरल वीडियो में कई लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आ रहे हैं.

Open in App

Viral Video:  इस समय सोशल मीडिया पर पंजाब के फगवाड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि ट्रैक्टर बहुत तेजी से लोगों को कुचल रहा है। दरअसल फगवाड़ा के डूमेली गांव में एक मेले में रेस के दौरान यह घटना हुई। देखते-देखते ट्रैक्टर काबू से बाहर हो गया। फिलहाल घायल हुए 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग बहुत सार ट्रैक्टर लेकर रेस देखने आए हुए हैं। इस बीच लाल रंग का ट्रैक्टर बेकाबू हो जाता है और कई लोगों को कुचल देता है। ट्रैक्टर के बेकाबू होते ही भगदड़ मच जाती है और लोग जान बचाने को यहां वहां भागने लगते हैं। 

सोशल मीडिया यूजर आकाशदीप ने एक्स पर वीडियो को लेकर लिखा, ''फगवाड़ा में ट्रैक्टर रेस के दौरान यह घटना पेश आई। जहां एक बेकाबू ट्रैक्टर ने लोगों को कुचल दिया।''  इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। मामले में घायलों के लिए मुआवजे की मांग की जा रही है।

हालांकि कुछ लोग ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने पर ही सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ट्रैक्टर की रेस कराने की क्या जरूरत है। कुछ यूजर्स का कहना है कि भले ही ऐसे कार्यक्रम हों लेकिन सुरक्षा का इंतजाम होना चाहिए और लोगों की जान माल की हिफाजत होनी चाहिए।

मिली जानकारी के अनुसार तीन ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है और मामले से जुड़े चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने मीडिया को बताया कि इस ट्रैक्टर रेस की कोई भी जानकारी उन्हें नहीं दी गई थी। आपको बता दें कि ट्रैक्टर रेस सहित अन्य कुछ मुकाबलों पर पंजाब में प्रतिबंध है। इसके बाद भी ट्रैक्टर रेस का आयोजन किया गया।

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडियापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'