लाइव न्यूज़ :

बिहार में रोहतास जिले के एसपी तेंदुए से करेंगे पूछताछ, व्हाट्सएप संदेश हो रहा है वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: February 3, 2024 18:19 IST

जब मीडियाकर्मियों ने तेंदुए की मौजूदगी को लेकर एसपी से जानकारी मांगी, तब एसपी ने अपने व्हाट्सएप संदेश में लिखा कि ‘जब तेंदुआ पकड़ा जाएगा तो उसी से स्वीकारोक्ति बयान लिया जाएगा’ कि वह कहां छुपा हुआ है?

Open in App
ठळक मुद्देजिले के डेहरी स्थित लाला कॉलोनी में बीते मंगलवार से एक तेंदुआ खुलेआम घूम रहा हैलेकिन रोहतास पुलिस उसका पता नहीं लगा पा रही हैयहां तक कि उसको पकड़ने की दिशा में भी कदम नहीं उठा रही है

पटना: बिहार में रोहतास जिले के एसपी विनीत कुमार का एक गैर जिम्मेदाराना वॉट्सएप मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने तेंदुआ के पकड़े जाने पर उससे पूछताछ करने की बात बताई है। दरअसल, जिले के डेहरी स्थित लाला कॉलोनी में बीते मंगलवार से एक तेंदुआ खुलेआम घूम रहा है। लेकिन रोहतास पुलिस उसका पता नहीं लगा पा रही है। यहां तक कि उसको पकड़ने की दिशा में भी कदम नहीं उठा रही है। ऐसे में जब मीडियाकर्मियों ने तेंदुए की मौजूदगी को लेकर एसपी से जानकारी मांगी, तब एसपी ने अपने व्हाट्सएप संदेश में लिखा कि ‘जब तेंदुआ पकड़ा जाएगा तो उसी से स्वीकारोक्ति बयान लिया जाएगा’ कि वह कहां छुपा हुआ है?

ऐसे में एसपी के इस वॉट्सएप मैसेज पर रोहतास पुलिस की संवेदनशीलता पर सवाल खड़ा करने लगी है। बताया जाता है कि मंगलवार की शाम रोहतास जिले के डेहरी स्थित लाला कॉलोनी के एक घर में तेंदुआ घुस गया था। वन विभाग और स्थानीय पुलिस के मौजूदगी में तेंदुआ 6 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन में भी नहीं पकड़ा गया और सारे इंतजाम को धत्ता बताकर भाग निकला। मंगलवार की रात के बाद तेंदुआ की मौजूदगी के अलग-अलग लोकेशन बताए जाने लगे। 

डालमियानगर के शुगर फैक्ट्री के बाद रोहतास एसपी ने एक संदेश जारी किया जिसमें एक तेंदुए की तस्वीर भी जारी की गई। जिसके माध्यम से बताया गया कि ग्रामीणों ने सूचना दिया है कि तेंदुआ अकोढीगोला क्षेत्र में खेत खलिहान में घूमता पाया गया है। छत से किसी ने उसकी तस्वीर भी खींची है, जिस तस्वीर को एसपी ने मीडिया कर्मियों को उपलब्ध कराया और कहा कि यह तस्वीर संभवत: ग्रामीणों द्वारा खींची गई है एवं पुलिस को उपलब्ध कराई गई है।

जब इस संबंध में पुष्टि के लिए कुछ मीडियाकर्मी रोहतास के एसपी से सवाल करने लगे तो एसपी ने संदेश भेजकर कहा कि हमसे ज्यादा पुष्टि वह तेंदुआ करेगा, जो भागा भागा फिर रहा है। जब तेंदुआ पकड़ा जाएगा, तो तेंदुआ के स्वीकारोक्ति बयान के लिए उससे अनुरोध किया जाएगा।

टॅग्स :बिहाररोहतास नगर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा