लाइव न्यूज़ :

बेटे ने वीडियो कॉल पर आखिरी बार कोरोना पीड़ित मां को सुनाया गाना, अब वीडियो किया शेयर

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 19, 2021 11:43 IST

कोरोना संक्रमण से पीड़ित मां के लिए बेटे ने आखिरी बार गाना गाया था। अब वह वीडियो उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर कहा यह गाना हमारा है और हमेशा रहेगा ।

Open in App
ठळक मुद्देबेटे ने मां के लिए गाया गाना किया शेयर , कहा- तेरा मुझसे है पहले का नाता कोईबीते दिनों कोरोना पीड़ित मां के लिए बेटे ने गाया था गाना बेटे ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा- मां तुम्हारे बिना यहां सबकुछ मुश्किल है

मुंबई: मुंबई: कोरोना वायरस संक्रमण ने पूरे देश में तबाही मचा रखी है । संक्रमण के कारण अपनों को खोया है । कुछ ऐसी ही कहानी कोलकाता के सोहम चटर्जी की है, जिन्होंने हाल ही में अपनी कोरोना संक्रमित मां के लिए गाना गया था और उसके कुछ ही समय बाद उनकी मां की मौत हो गई थी । अब सोहम ने फिर से वही गाना गाया है और सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है । यह वीडियो देखने के बाद आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएंगे ।

 सोहम चटर्जी, सॉफ्टवेयर इंजीनियर पिता धुर्जती चटर्जी और मनोवैज्ञानिक संघमित्रा चटर्जी का इकलौता बेटा है । दरअसल सोहम पिछले साल जून में ही बेंगलुरू से कोलकाता लौटे थे । फिर अचानक 5 मई को उनकी मां की तबीयत खराब होने लगी और उनका ऑक्सीजन लेवल तेजी से  गिरने लगा । उसके बाद मां के मरने के 12 घंटे पहले सोहम ने अपनी मां के लिए गाना गाया । उन्होंने कहा कि जब मैं अपनी मां के लिए आखिरी बार गाना गा रहा था तो उस गाने को पूरा करना मेरे लिए बहुत मुश्किल था लेकिन फिर बगले में बैठे मेरे बाबा ने मुझे हिम्मत दी और इशारा किया कि मुझे ये गाना अपनी मां के लिए पूरा करना है । 

सोहम ने कहा कि संगीत एक ऐसा तरीका , जिसे मैं अपनी मां से जुड़ाव महसूस करता हूं । उन्होंने मुझे चार साल की उम्र से संगीत सिखाया है । मां मेरी संगीत गुरू है । तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई गाना हमारा सबसे पसंदीदा गाना है । जब भी हमें कोई कहता था कि मां-बेटा मिलकर कोई गाना गाओ , तो मां के ला ..ला.. गाते ही मैं गाने लगता था । यह गाना हमारे दिल के बहुत करीब है ।  

जिस अस्पताल में उसकी मां का इलाज चल रहा था, वहीं की डॉक्टर दीपशिखा घोष ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी थी । उन्होंने ट्वीट कर बताया था कि कैसे एक कोरोना पीड़ित मां जब अंतिम सांसे ले रही थी , तब उसके बेटे ने वीडियो कॉल पर उसे आखिरी बार गीत सुनाया । तब डॉक्टर दीपशिखा ने कहा था कि अब से मेरे लिए  यह गीत सिर्फ उनका है ।

बेटे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां के लिए अब वह वीडियो शेयर किया है । कोरोना की  वजह से उसकी मां की मौत हो गई है और वह उन्हें अंतिम बार यही गाना सुना रहा था । उसने इस वीडियो में फिर से वही गीत गाया और अपने कैप्शन में लिखा, 'संगीत एक ऐसी चीज है जो मुझे मेरी मां से बांधे रखती थी । इस तरह हमने एक-दूसरे के लिए अपने प्यार और सम्मान का इजहार किया । यह गीत हमारा है और हमेशा हमारा ही रहेगा । मां जानती थी,  आज भी जानती है कि मैं उसे बहुत प्यार करता हूं । मां तुम्हारे बिना यहां सबकुछ बहुत मुश्किल है । 

टॅग्स :वायरल वीडियोकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?