लाइव न्यूज़ :

दावा: पाकिस्तान पीएम इमरान खान और राहुल गांधी के विचार RSS को लेकर मिलते-जुलते हैं, देखें वायरल वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 4, 2019 17:38 IST

वायरल वीडियो में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कह रहे हैं कि भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( RSS ) के आजीवन सदस्य हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवायरल वीडियो में राहुल गांधी कह रहे हैं,  RSS चाहता है कि भारत का संविधान खत्म कर दिया जाए और इस देश को नागपुर से चलाया जाए।इमरान खान ने RSS को लेकर ये भाषण यूएन में दिया था।

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान पीएम इमरान खान और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) के बारे में एक जैसा ही विचार रखते हैं।  राहुल गांधी औरइमरान खान के बायन को कोलाज कर वीडियो बनाया गया है। जिसमें एक और इमरान खान यूएन के अपने भाषण में आरएसएस की आलोचना कर रहे हैं तो वहीं दूसरे ओर राहुल गांधी भी आरएसएस के बारे में अपने विचार रख रहे हैं। 

वीडियो को गीतिका नाम की एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, देखिए राहुल गांधी और इमरान खान के विचार  RSS को लेकर कितने मिलते-जुलते हैं। गीतिका के ट्विटर पर 40 हजार फॉलोअर्स हैं।

इमरान खान RSS के लिए क्या कह रहे हैं?

वायरल वीडियो में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कह रहे हैं, RSS क्या है? प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आजीवन सदस्य हैं। RSS एक ऐसी संस्था है, जो डॉल्फ हिटलर से प्रेरित है। ये रंग-भेदभाव में विश्वास करते हैं।  RSS मुस्लिमों को दबाकर रखने में विश्वास करते हैं। ये मुस्लिमों से नफरत करते हैं। पिछली कांग्रेस सरकार के गृहमंत्री ने कहा था कि आरएसएस के कैंपों में आतंकी तैयार किए जाते हैं। इमरान खान ने RSS को लेकर ये भाषण यूएन में दिया था। 

राहुल गांधी RSS के लिए क्या कह रहे हैं?

वायरल वीडियो में राहुल गांधी कह रहे हैं,  RSS चाहता है कि भारत का संविधान खत्म कर दिया जाए और इस देश को नागपुर से चलाया जाए। नरेन्द्र मोदी जी फ्रंट से मोहन भागवत जी पीछे से...रिमोट कंट्रोल ये इनकी सोच है। RSS भारत को बदलना चहता है। ऐसा कोई संस्था नहीं है भारत में जो भारत के संविधान कब्जा करना चाहती हो। 

(नोट- ये खबर सोशल मीडिया पर चल रही वीडियो के आधार पर लिखी गई है)

टॅग्स :इमरान खानराहुल गांधीआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video