लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: उपचुनाव के दौरान रामनगर के पोलिंग बूथ में घुसा सांप, वीडियो हुआ वायरल

By स्वाति सिंह | Updated: November 3, 2018 10:45 IST

कर्नाटक में शनिवार को तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है। इनमें बेल्लारी, शिमोगा और मांड्या लोकसभा सीट और रामनगर और जामखंडी विधानसभा सीटें शामिल है।

Open in App

कर्नाटक में शनिवार (3 नवंबर )को तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के मतदान चल रहे हैं। इसी बीच रामनगरम के पोलिंग बूथ 179 में सांप निकल आया। इसके कारण कुछ देर के लिए मतदान रुक गया। हालांकि सांप को पोलिंग बूथ से निकालने के बाद दोबारा मतदान शुरू हुआ।

इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। इस वीडियो में सांप को साफ़ तौर पर देखा जा सकता है। 

बता दें कि कर्नाटक में शनिवार को तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है। इनमें बेल्लारी, शिमोगा और मांड्या लोकसभा सीट और रामनगर और जामखंडी विधानसभा सीटें शामिल है। बता दें कि कांग्रेस-जेडी(एस) गठबंधन के बाद पहली बार किसी चुनाव में जनता के सामने जा रहे हैं।

दोनों पार्टियों ने सेकुलर मुद्दे पर गठबंधन किया और 2019 लोकसभा चुनाव भी साथ ही लड़ना चाहती हैं। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि उपचुनाव के नतीजे आने के बाद यह गठबंधन नहीं चल पाएगा।

शनिवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच मतदान शुरूहै। इन सीटों पर करीब 54 लाख मतदाता 31 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मुख्य मुकाबला कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन और बीजेपी के बीच माना जा रहा है।

टॅग्स :कर्नाटकवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो