लाइव न्यूज़ :

'हर-हर मोदी, घर-घर मोदी' के नारे के बीच लोग उछालते रहे फूलों की पंखुड़ियां, बाबा की नगरी देवघर में प्रधानमंत्री मोदी ने किया रोड शो, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: July 12, 2022 18:13 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी थी. कड़ी सुरक्षा के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया.

Open in App
ठळक मुद्देलोगों ने प्रधानमंत्री का जबर्दस्त स्वागत किया. लोगों ने 'हर-हर मोदी, घर-घर मोदी' के नारे भी लगाए.एयरपोर्ट से बाबाधाम की दूरी करीब 11.50 किमी है.

देवघरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज झारखंड में देवघर एयरपोर्ट समेत 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का सौगात देने के बाद बाबा की नगरी देवघर में रोड शो किया. लोगों ने प्रधानमंत्री का जबर्दस्त स्वागत किया. इस दौरान लोगों ने 'हर-हर मोदी, घर-घर मोदी' के नारे भी लगाए.

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी थी. देवघर एयरपोर्ट से लेकर बाबा मंदिर तक सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ तीखी धूप में भी प्रधानमंत्री मोदी की एक झलक पाने को आतुर दिखी. कड़ी सुरक्षा के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया.

एयरपोर्ट से बाबाधाम की दूरी करीब 11.50 किमी है और इस दौरान रोड शो के माध्यम से प्रधानमंत्री आपार जनसमूह का आभार करते हुए बाबा मंदिर पहुंचे. रास्ते भर में प्रधानमंत्री मोदी अपने वाहन के गेट से बाहर हाथ निकाल कर लोगों का शुक्रिया अदा करते रहे.

एयरपोर्ट से लेकर बाबा मंदिर तक सड़क के दोनों ओर लोग अपने हाथों में फूल लिये थे और रास्ते भर में फूलों की पंखुड़ियां प्रधानमंत्री के काफिले की ओर उछाल कर लोग उनका अभिवादन करते नजर आये. रोड शो के दौरान राज्यभर के विभिन्न हिस्सों से पहुंची भीड़ पूरी तरह से सयंमित नजर आई. अधिक दूरी होने के बावजूद कहीं कोई अफरा-तफरी की स्थिति नजर नहीं आई.

लोग बडे ही सब्र के साथ कडी धूप में स्वागत के लिए खडे़ नजर आये. जबकि कई स्थानों पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्त्ता एक ही रंग की साड़ी पहन कर प्रधानमंत्री के स्वागत में जुटी थीं. रोड शो के बाद प्रधानमंत्री मोदी बाबाधाम पहुंच कर द्वादश ज्योतिर्लिंग की पूजा-अर्चना किया. मोदी ने कहा कि यहां आकर हर किसी का मन प्रसन्न हो जाता है.

टॅग्स :झारखंडनरेंद्र मोदीBJPभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी