लाइव न्यूज़ :

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भाजपा सांसद ने मथुरा की तस्वीर शेयर कर लिखा, ये दृश्य मेरे हृदय में काँटे की तरह चुभता है

By विनीत कुमार | Updated: August 30, 2021 12:16 IST

भाजपा के उत्तर प्रदेश से राज्य सभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा के मंदिर की एक तस्वीर शेयर की है। इसे लेकर कई तरह की प्रतिक्रयाएं आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के उत्तर प्रदेश से राज्य सभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने शेयर की है तस्वीर।मथुरा श्रीकृष्ण जन्मस्थली मंदिर के साथ तस्वीर में मस्जिद भी नजर आ रहा है, जिसे लेकर विवाद है।हरनाथ सिंह ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'ये दृश्य मेरे हृदय में काँटे की तरह चुभता है।'

मथुरा: जन्माष्टमी के मौके पर भाजपा के उत्तर प्रदेश से राज्य सभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने मथुरा की एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने सोमवार सुबह ट्विटर पर मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थली मंदिर की तस्वीर शेयर की जिसमें बगल में मस्जिद भी नजर आ रहा है।

हरनाथ सिंह ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ये दृश्य मेरे हृदय में काँटे की तरह चुभता है। गौरतलब है कि देश भर में आज श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के तौर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर खास आयोजन मथुरा में होता है। मान्यताओं के मुताबिक मथुरा में श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था।

बता दें कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के निकट बनी 17वीं सदी की मस्जिद को लेकर विवाद लंबे समय से रहा है। ये मामला अभी कोर्ट में भी है जिस पर सुनवाई चल रही है।

कोर्ट में दायर याचिका में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान परिसर में स्थित शाही ईदगाह को वहां से हटाकर उक्त भूमि मंदिर को सौंपे जाने की मांग की गई है। अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद के निपटारे के बाद से मथुरा विवाद को ले्कर भी पिछले कुछ वर्षों में सरगर्मी बढ़ी है।

भाजपा सांसद के ट्वीट पर यूजर्स ने क्या कहा

हरनाथ सिंह यादव के ट्वीट पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। कई यूजर्स ने जहां भाजपा सांसद के ट्वीट को राजनीति से प्रेरित बताया तो वहीं कई ने उनका समर्थन भी किया।

महेंद्र यादव नाम के यूजर ने लिखा, 'तो तुम भगवान कृष्ण के वंशज नहीं हो। भगवान कृष्ण ने सबको प्यार करना सिखाया लेकिन आपने तो जहर भरा है।'

वहीं पी एस पांडेय नाम के यूजर ने लिखा कि कई और लोगों को ये दृश्य चुभता है।

दूसरी ओर शिव कुमार नाम के यूजर ने लिखा क्या कभी आरक्षण, बेरेजगारी, भ्रष्टाचार, बढ़ती जनसंख्या हमारे दिल को चुभी हैं?

टॅग्स :मथुराजन्माष्टमीभगवान कृष्णBharatiya Janata Partyट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

क्राइम अलर्टकौन थे यूपी के 'फरसा बाबा'? गौ-रक्षक, जिनकी हाईवे पर हुई मौत के बाद मथुरा में भड़क उठे विरोध प्रदर्शन

भारतयूपी में चौबीस घंटे में हुई दो मर्डर, वाराणसी में छात्र और मथुरा में गौ रक्षक संत की हुई हत्या, योगी ने कहा- आरोपियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

क्राइम अलर्टश्री राधावल्लभ मंदिर परिसर में भोजन बना रहे साधु गूंगा बाबा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, गला काटने की कोशिश?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो