लाइव न्यूज़ :

शिवपुरीः तबादले की मांग करने वाली महिला शिक्षिक से फोन पर की अश्लील बात, स्मार्ट हो तुम घर आ जाओ, जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित

By भाषा | Updated: October 25, 2022 14:47 IST

मध्य प्रदेशः ऑडियो क्लिप में जब महिला शिक्षिका ने अपने तबादले की मांग की तो पुरुष की आवाज में कोई व्यक्ति शिक्षा विभाग की तबादला नीति की पारदर्शिता का मजाक उड़ाते हुए सुनाई देता है।

Open in App
ठळक मुद्दे डीईओ की कथित बातचीत का ऑडियो क्लिप सामने आया है।ड्यूटी के घंटों में कई तरह की छूट देने की पेशकश करते सुना जा सकता है। ऑडियो क्लिप के वायरल होने का हवाला देते हुए निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

शिवपुरीः मध्य प्रदेश सरकार ने तबादले की मांग करने वाली एक महिला शिक्षिक से फोन पर अनुचित टिप्पणी करने पर शिवपुरी के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर शिक्षिका को वांछित तबादले और अन्य सुविधाओं की पेशकश करने वाले डीईओ की कथित बातचीत का ऑडियो क्लिप सामने आया है।

हालांकि अधिकारी ने इस बात से इनकार किया है कि क्लिप में उनकी आवाज है। ऑडियो क्लिप में जब महिला शिक्षिका ने अपने तबादले की मांग की तो पुरुष की आवाज में कोई व्यक्ति शिक्षा विभाग की तबादला नीति की पारदर्शिता का मजाक उड़ाते हुए सुनाई देता है।

क्लिप में व्यक्ति को शिक्षिका की सुंदरता की सराहना करते हुए भी सुना जा सकता है तथा उसे शिक्षिका को अपने साथ बाहर घूमने तथा उसे ड्यूटी के घंटों में कई तरह की छूट देने की पेशकश करते सुना जा सकता है। प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने सोमवार को शिवपुरी के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को महिला से बातचीत के दौरान की गई ‘‘अनुचित और अभद्र टिप्पणियों’’ वाले ऑडियो क्लिप के वायरल होने का हवाला देते हुए निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

आदेश में कहा है कि शिक्षा अधिकारी का कार्य ‘‘गंभीर कदाचार, अनुशासनहीनता है और यह आधिकारिक गरिमा के विपरीत है, इसलिए उन्हें मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियमों के उल्लंघन के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा रहा है।’’

शिवपुरी के जिलाधिकारी द्वारा ऑडियो क्लिप के बारे में एक रिपोर्ट स्कूल शिक्षा विभाग के आयुक्त को भेजे जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। उनके निलंबन के बारे में पूछे जाने पर डीईओ ने कहा, ‘‘मैंने किसी से बात नहीं की। मुझे नहीं पता कि ऑडियो क्लिप में किसकी आवाज है। मैं इसे देखूंगा।’’ 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो