लाइव न्यूज़ :

2013 में महंगाई पर किये अपने ट्वीट को लेकर ट्रोल हुईं शिल्पा शेट्टी, लोगों ने कहा- 'हिम्मत है तो मोदी सरकार के खिलाफ लिखो'

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 25, 2019 14:05 IST

भारत में आर्थिक मंदी की वजह से देश का ऑटो सेक्टर को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ऑटो इंडस्ट्री में लगातार नौ महीने से बिक्री में गिरावट दर्ज हो रही है। देश के कई सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में लाखों लोगों की नौकरियां खतरे में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिल्पा शेट्टी पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी मिशन स्वच्छ भारत अभियान की ब्रांड एम्बेसडर भी रह चुकी हैं। एक यूजर ने ट्वीट किया है, वाह मैडम आपने आने साल को छह साल पहले भी भाप लिया था।

भारत में आर्थिक मंदी का दौर चल रहा है। जिसकी वजह से नरेन्द्र मोदी सरकारी की आलोचना हो रही है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी देश की आर्थिक स्थिति पर किये गये अपने एक ट्वीट को लेकर ट्रोल हो रही हैं। शिल्पा शेट्टी ने यह ट्वीट साल 2013 के अगस्त महीने में किया था। जिसमें उन्होंने आर्थिक मंदी पर वर्तमान सरकार पर तंज कसा था। शिल्पा शेट्टी ने ट्वीट में लिखा था, ''मैंने एक मजेदार चीज पढ़ी है, डॉलर एस्केलेटर पर है, रुपया वेंटिलेटर पर, नेशन आईसीयू में कोमा में है, प्याज शोरूम, भगवान भारत की मदद करे।'' शिल्पा ने 2013 में बढ़ी हुई महंगाई पर तंज करते हुए ये ट्वीट किया था। 

सोशल मीडिया पर अब इस ट्वीट को शेयर कर लोग कह रहे हैं कि शिल्पा शेट्टी अब क्यों नहीं देश की आर्थिक मंदी पर कोई कमेंट कर रही हैं। उन्हें उस वक्त (2013) तो देश की हालात पर बहुत फनी कोट मिले थे। लेकिन अब जब देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है तो वह चुप्पी साधे हुई हैं।

कुछ लोग शिल्पा शेट्टी को इस बात के लिए चैलेंज दे रहे हैं कि क्या वह इस ट्वीट को दोबार फिर से शेयर कर सकती हैं। 

कुछ लोगों का कहना है कि शिल्पा शेट्टी अब इसलिए खामोश हैं क्योंकि अब उनके पसंद की सरकार है और बीजेपी उन्हें स्वच्छ भारत अभियान का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया था, तो वह कैसी ट्वीच करेंगी। 

एक यूजर ने ट्वीट किया है, वाह मैडम आपने आने साल को छह साल पहले भी भाप लिया था। 

हालांकि इस पुराने ट्वीट पर ट्रोल होने पर शिल्पा शेट्टी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। नाहीं शिल्पा ने देश की आर्थिक मंदी पर कोई कमेंट किया है। बता दें कि शिल्पा शेट्टी हमेशा ही बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पक्ष में ट्वीट करते रहके हैं। इसके अलावा जब भी उन्हें किसी कार्यक्रम में पीएम मोदी के लिए बोलने का मौका मिलता है तो वह तारीफ ही करते देखी गई हैं। शिल्पा शेट्टी पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी मिशन स्वच्छ भारत अभियान की ब्रांड एम्बेसडर भी रह चुकी हैं। 

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीवायरल कंटेंटट्विटरइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारडूबते डेल्टा और संकट में देश का भविष्य?, देश की खाद्य सुरक्षा और अर्थव्यवस्था की रीढ़

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो