लाइव न्यूज़ :

शेहला रशीद ने यूएन में इमरान खान के भाषण पर किया कुछ ऐसा ट्वीट, यूजर्स बोले- 'ये कराची की बिरयानी का असर है!'

By विनीत कुमार | Updated: September 29, 2019 12:09 IST

शेहला राशिद ने ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार के कदम ने कश्मीर में पाकिस्तान के लिए बड़ी हमदर्दी पैदा कर दी है। शेहला राशिद ने साथ ही लिखा कि इमरान खान के संयुक्त राष्ट्र में भाषण के बाद जश्न का माहौल है।

Open in App
ठळक मुद्देशेहला रशीद ने ट्वीट कर कहा कि कश्मीर में पाकिस्तान के लिए हमदर्द पैदा रही हैइमरान खान के संयुक्त राष्ट्र में भाषण के बाद शेहला ने किया था ट्वीट, होने लगीं ट्रोल

जम्मू-कश्मीर के पीपुल्स मूवमेंट की नेता शेहला रशीद एक बार फिर अपने ट्वीट के कारण यूजर्स के निशाने पर हैं। शेहला रशीद ने ये ट्वीट शनिवार शाम को किया जिसमें उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के भाषण को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। शेहला राशिद ने ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार के कदम ने कश्मीर में पाकिस्तान के लिए बड़ी हमदर्दी पैदा कर दी है।

शेहला राशिद ने साथ ही लिखा कि इमरान खान के संयुक्त राष्ट्र में भाषण के बाद जश्न का माहौल है। शेहला ने ट्वीट किया, 'मोदी सरकार ने कश्मीर में पाकिस्तान के लिए बड़ी हमदर्द पैदा कर दी है। कश्मीर से तीन लोगों ने मुझे फोन पर बताया कि इमरान खान के पिछली रात संयुक्त राष्ट्र में भाषण के बाद वहां कश्मीर में रैलियां हो रही हैं, जश्न, पटाखे फोड़े जा रहे हैं। इसे कहने का कोई और कूटनीतिक तरीका नहीं है।' 

हालांकि, इस ट्वीट के बाद भारत में कई यूजर्स ने उनकी आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, 'यही होता है जब कोई बहुत ज्यादा कराची बिरयानी खा लिया हो। डबल स्टैंडर्ड पता चल रहा है।' 

वहीं एक यूजर ने लिखा, पीओके में मौजूद मेरे एक दोस्त ने मुझसे कुछ अलग पूछा है। वे जानना चाहते थे पीएम मोदी भारतीय सेना को पीओके कब भेज रहे हैं?   

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कश्मीर का मुद्दा उठाया था। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र समेत वैश्विक समुदाय को कश्मीर पर ध्यान देने की बात कही। इमरान ने कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने वाले आर्टिकल 370 हटाए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि जब कश्मीर से कर्फ्यू हटेगा तो यहां खून-खराबा होगा। इमरान ने कहा कि अगर दो पड़ोसी देशों के बीच परमाणु युद्ध छिड़ता है तो इसका असर पूरी दुनिया पर होगा। 

टॅग्स :शेहला राशिदइमरान खानजम्मू कश्मीरसंयुक्त राष्ट्रनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'