लाइव न्यूज़ :

शशि थरूर ने चेतन भगत की ऐसी तारीफ कि यूजर्स ने कहा-ये कौन सी लिपि है, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स

By स्वाति सिंह | Updated: September 15, 2020 08:13 IST

चेतन भगत ने इस पर कांग्रेस नेता शशि थरूर से अनुरोध किया कि वह उनकी ''बड़े शब्दों'' में प्रशंसा करें, जो आप ही कर सकते हैं। इस अनुरोध के कुछ ही समय बाद थरूर ने अपने ट्वीट में भगत की प्रशंसा करते हुए ''सीसेक्लेडेलियन'' और “लिम्पिड पर्स्पकैसटी” जैसे शब्दों का उपयोग किया।

Open in App
ठळक मुद्देशशि थरूर अपनी लेखनी में अंग्रेजी भाषा के 'भारी-भरकम' शब्दों को शुमार करने के लिये जाने जाते हैं। कई बार तो वो ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं जिसे बहुत से लोगों ने सुना ही नहीं होता

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता शशि थरूर अपनी लेखनी में अंग्रेजी भाषा के 'भारी-भरकम' शब्दों को शुमार करने के लिये जाने जाते हैं। कई बार तो वो ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं जिसे बहुत से लोगों ने सुना ही नहीं होता या फिर वे उसके मायने नहीं जानते। इस बार भी थरूर ने कुछ ऐसा ही किया जब उन्होंने इसी अंदाज में लेखक चेतन भगत की प्रशंसा की।

थरूर ने दरअसल भगत के एक लेख की तारीफ ट्वीट पर की। चेतन भगत ने इस पर थरूर से अनुरोध किया कि वह उनकी ''बड़े शब्दों'' में प्रशंसा करें, जो आप ही कर सकते हैं। इस अनुरोध के कुछ ही समय बाद थरूर ने अपने ट्वीट में भगत की प्रशंसा करते हुए ''सीसेक्लेडेलियन'' और “लिम्पिड पर्स्पकैसटी” जैसे शब्दों का उपयोग किया।

सीसेक्लेडेलियन शब्द का अर्थ शानदार होता है तो वहीं लिम्पिड पर्स्पकैसटी का तात्पर्य पारदर्शी तरीके से चीजों की तह तक पहुंचने की शक्ति होता है।

चेतन भगत ने अपने लेख में युवाओं से फोन बंद करके अर्थव्यवस्था के बारे में सवाल करने को कहा था। इस पर तिरुवनंतपुरम के सांसद थरूर ने लेख को ''शानदार'' करार दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी यूजर्स के रिएक्शन आने लगे । (भाषा इनपुट के साथ )

टॅग्स :शशि थरूरचेतन भगत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतकेरल विधानसभा चुनावः मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?, शशि थरूर ने कहा-निर्वाचित विधायकों ही बने सीएम, भाजपा खाता खोल बहुत?

कारोबारएआई शिखर सम्मेलनः राहुल गांधी ने कहा-तमाशा?, शशि थरूर बोले-बेहद शानदार, कहा-बड़े आयोजन में ‘‘कुछ छोटी-मोटी गड़बड़ियां’’ हो सकती...

भारतपीएम नरेंद्र मोदी से तारीफ सुनकर गदगद हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो