लाइव न्यूज़ :

Sharjah to Indore: पांच किग्रा विदेशी सोना जब्त, जूतों के तलों और अंत:वस्त्रों में छिपाया, 5 करोड़ कीमत, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2024 14:43 IST

Sharjah to Indore: अधिकारी के मुताबिक तलाशी में इस व्यक्ति के कब्जे से 4.94 किलोग्राम विदेशी सोना बरामद किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे एक यात्री की तलाशी ली। सोने को रासायनिक प्रक्रिया के जरिये पेस्ट में बदल दिया गया था।कीमती धातु की यह खेप अपने जूतों के तलों और अंत:वस्त्रों में छिपा रखी थी।

Sharjah to Indore: शारजाह से अंतरराष्ट्रीय उड़ान के जरिये इंदौर पहुंचे एक तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से करीब पांच किलोग्राम विदेशी सोना जब्त किया गया है। आरोपी करीब तीन करोड़ रुपये के अनुमानित मूल्य के इस सोने को अपने जूतों के तलों और अंत:वस्त्रों में छिपाकर लाया था। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर डीआरआई के अफसरों ने शारजाह की एक हालिया उड़ान से इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे एक यात्री की तलाशी ली। अधिकारी के मुताबिक तलाशी में इस व्यक्ति के कब्जे से 4.94 किलोग्राम विदेशी सोना बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि तस्करी के लिए इस सोने को रासायनिक प्रक्रिया के जरिये पेस्ट में बदल दिया गया था और आरोपी ने कीमती धातु की यह खेप अपने जूतों के तलों और अंत:वस्त्रों में छिपा रखी थी। अधिकारी ने बताया कि गुजरात के रहने वाले तस्कर को सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत गिरफ्तार किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

टॅग्स :दुबईगोल्ड रेटइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो