लाइव न्यूज़ :

अपना बाकी जीवन श्रीकृष्ण भक्ति की राह पर बिताना चाहती हैं वरिष्ठ आईपीएस भारती अरोड़ा, आईजी ने मांगी VRS, जानें मामला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 28, 2021 20:30 IST

मैं 50 साल की आयु पूरी होने पर अखिल भारतीय सेवा नियमावली (डीसीआरबी), 1958 के तहत एक अगस्त, 2021 से प्रभावी सेवानिवृत्ति चाहती हूं और इसके लिए मैंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देवह भगवान श्रीकृष्ण की सेवा में खुद को समर्पित करना चाहती हैं।अब मैं जीवन के अंतिम लक्ष्य को पाना चाहती हूं। हमेशा अपनी सेवा को अपने गौरव और जुनून के तौर पर लिया है।

चंडीगढ़ः भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की वरिष्ठ अधिकारी भारती अरोड़ा ने निजी कारणों का हवाला देकर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का अनुरोध किया है और कहा है कि वह भगवान श्रीकृष्ण की सेवा में खुद को समर्पित करना चाहती हैं।

अरोड़ा वर्तमान में हरियाणा के अंबाला रेंज की पुलिस महानिरीक्षक हैं। पुलिस महानिदेशक के माध्यम से मुख्य सचिव को लिखे पत्र में अरोड़ा कहा, ‘‘मैं 50 साल की आयु पूरी होने पर अखिल भारतीय सेवा नियमावली (डीसीआरबी), 1958 के तहत एक अगस्त, 2021 से प्रभावी सेवानिवृत्ति चाहती हूं और इसके लिए मैंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब मैं जीवन के अंतिम लक्ष्य को पाना चाहती हूं। मैं गुरु नानक देव, चैतन्य महाप्रभु, कबीरदास, तुलसीदास, सूरदास, मीराबाई, सूफी संतों जैसे पवित्र संतों के दिखाए मार्ग पर चलना चाहती हूं और अपना शेष जीवन भगवान श्रीकृष्ण की प्रेमपूर्ण भक्ति सेवा में समर्पित करना चाहती हूं।’’

अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने हमेशा अपनी सेवा को अपने गौरव और जुनून के तौर पर लिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने 23 साल की सेवा के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए विस्तार से कारण बताया है। बतौर आईपीएस अधिकारी अरोड़ा ने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (रेलवे) के रूप में 2007 के समझौता एक्सप्रेस ट्रेन विस्फोट मामले की जांच में भूमिका निभाई थी।

अप्रैल 2021 में पुलिस प्रशासन में फेरबदल के तहत उनका तबादला करनाल से अंबाला रेंज कर दिया गया। अपने पत्र में अरोड़ा ने लिखा, ‘‘मेरी सेवा मेरा गौरव और जुनून रहा है। मुझे सेवा करने, सीखने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने के लिए मैं इस सेवा (भारतीय पुलिस सेवा) की बहुत आभारी हूं। मुझे सही रास्ता दिखाने के लिए हरियाणा राज्य का आभार। आपसे मेरा विनम्र निवेदन है कि मेरे अनुरोध पर विचार करें और मुझे एक अगस्त से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त लेने की अनुमति प्रदान करें।’’ 

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO