लाइव न्यूज़ :

यूपी के बस्ती में 5 माह की गर्भवती महिला के भ्रूण में मिला दूसरा भ्रूण, डॉक्टर ने बताया दुर्लभतम मामला, जानें क्या दी गई सलाह

By अनिल शर्मा | Updated: February 24, 2023 09:46 IST

बस्ती के मालवीय रोड स्थित भब्या मेडिकल सेंटर 5-माह की गर्भवती महिला की अल्ट्रासाउंड जांच में भ्रूण में दूसरा भ्रूण मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देएक डॉक्टर के अनुसार, यह दुर्लभतम है जो 5 लाख में से एक केस में दिखता है। डॉक्टर समेत परिवार के लोग भी इस बात से हैरान हैं।जांच करने वाले डॉक्टर ने कहा कि सब कुछ ठीक रहा और बच्चा जन्मा तो तुंरत ही उसका भी ऑपरेशन करना पड़ेगा। 

बस्तीः उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक दुर्लभ मामला सामने आया है। यहां एक गर्भवती महिला के भ्रूण में दूसरे भ्रूण के पलने की चिकित्सीय जांच में खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि बस्ती के मालवीय रोड स्थित भब्या मेडिकल सेंटर 5-माह की गर्भवती महिला की अल्ट्रासाउंड जांच में भ्रूण में दूसरा भ्रूण मिला है। एक डॉक्टर के अनुसार, यह दुर्लभतम है जो 5 लाख में से एक केस में दिखता है।

अस्पताल की वरिष्ठ महिला चिकित्सक आभा सिंह के मुताबिक, महिला मध्यम वर्ग से है और ग्रामीण क्षेत्र में रहती है। गर्भवती महिला के दो बच्चे हैं। सामान्य जांच के लिए महिला जब ओपीडी में पहुंची तो उसका पेट असामान्य लगा। डॉक्टर ने उसे अल्ट्रासाउंड कराने को कहा। जब इसकी जांच की गई तो महिला के गर्भ में भ्रूण के अंदर पलते हुए भ्रूण का पता चला। डॉक्टर समेत परिवार के लोग भी इस बात से हैरान हैं।

कई बार की जांच के बाद रिपोर्ट एक जैसी आई तो महिला के पेट में भ्रूण में भ्रूण होने की पुष्टि की गई है। रेडियोलोजिस्ट डॉ. आरएन पांडेय ने बताया कि बच्चे के पेट में भ्रूण होने से मां और बच्चे दोनों को खतरा है। सब कुछ ठीक रहा और बच्चा जन्मा तो तुंरत ही उसका भी ऑपरेशन करना पड़ेगा। और यह ऑपरेशन पीडियाट्रिक सर्जन ही कर सकते हैं, लेकिन इसकी सुविधा यहां नहीं है। उन्होंने यहां तक कहा कि देश में कहीं भी इस तरीके की सर्जरी की सुविधा नहीं है। महिला और उसके पति को इस बारे में जानकारी भी दे दी गई है।

टॅग्स :Bastipregnancy
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

स्वास्थ्यदंपतियों के बांझपन में पुरुषों की अहम भूमिका, वैज्ञानिक अध्ययन से हुआ खुलासा, पता लगाना संभव

बॉलीवुड चुस्कीRandeep Hooda-Lin Laishram: रणदीप हुड्डा बनेंगे पिता, पत्नी लिन लैशराम संग शेयर की फोटो

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

बॉलीवुड चुस्कीप्रेग्नेंसी के बावजूद कियारा आडवाणी के पास लगी है फिल्मों की लाइन, 2025-2026 में होगी रिलीज; देखें पूरी लिस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो