लाइव न्यूज़ :

सासाराम विधानसभाः निर्दलीय प्रत्याशी रामायण पासवान के काउंटिंग एजेंट थे दीपक प्रकाश?, उम्मीदवार की जमानत जब्त, नीतीश सरकार में मंत्री बने, तस्वीरें वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: November 22, 2025 18:05 IST

Sasaram Assembly: निर्वाची पदाधिकारी ने इस संबंध में पहचान पत्र जारी किया था। अब वो पहचान पत्र वायरल हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देरामायण पासवान सासाराम विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे थे।काउंटिंग एजेंट बने दीपक प्रकाश वर्तमान में नीतीश कैबिनेट में मंत्री बन गए हैं। 21 तारीख को विभाग भी अलॉट हो गया, विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल ली है।

Sasaram: बिहार में एनडीए को मिली प्रचंड बहुमत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट सहयोगियों के बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया है। लेकिन नीतीश कैबिनेट में मंत्रियों को लेकर तरह-तरह की चर्चा होने लगी है। कैबिनेट में दीपक प्रकाश को भी मंत्री बनाया गया है जो 14 तारीख (काउंटिंग) के दिन एक निर्दलीय प्रत्याशी के काउंटिंग एजेंट बने हुए थे। शाहाबाद इलाके सासाराम विधानसभा क्षेत्र में दीपक प्रकाश निर्दलीय प्रत्याशी के लिए मतगणना अभिकर्ता बने थे। बजाप्ता निर्वाची पदाधिकारी ने इस संबंध में पहचान पत्र जारी किया था। अब वो पहचान पत्र वायरल हो गया है।

दरअसल, रामायण पासवान सासाराम विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे थे। इस प्रत्याशी के लिए जो काउंटिंग एजेंट बने दीपक प्रकाश वर्तमान में नीतीश कैबिनेट में मंत्री बन गए हैं। तत्कालीन मतगणना एजेंट दीपक प्रकाश ने 20 नवंबर को मंत्री पद की शपथ ली है, 21 तारीख को विभाग भी अलॉट हो गया, आज शनिवार को उन्होंने विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल ली है।

बता दें, जिस निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में वर्तमान मंत्री दीपक प्रकाश काउंटिंग एजेंट बने थे, उन्हें सिर्फ 327 मत मिले। ये 1 लाख 4 हजार 6 सौ 79 मतों से हार गए। इस तरह से जो दीपक प्रकाश काउंटिंग एजेंट बने वे कैबिनेट में जगह पा ली, जबकि प्रत्याशी का कोई नामलेवा नहीं रहा। बताय़ा जाता है कि दीपक प्रकाश ने 14 नवंबर 2025 को निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में काउंटिंग एजेंट की भूमिका निभाई, वह उनके लिए काम नहीं किया, बल्कि मां स्नेहलता के लिए पुत्र धर्म का निर्वहन किया।

यानि नाम किसी का और काम किसी के लिए। इस तरह से तत्कालीन काउंटिंग एजेंट ने अपने दायित्व का निर्वहन किया, निर्दलीय प्रत्याशी को महज 327 मत मिले, जबकि मां स्नेहलता लगभग 25 हजार मतों से चुनाव जीत गईं। इसके बाद दीपक प्रकाश पिता उपेन्द्र कुशवाहा की कृपा से नीतीश कैबिनेट में मंत्री बन गए हैं।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025उपेंद्र कुशवाहासासाराम
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘नीतीश मॉडल’ बनाम ‘सम्राट मॉडल’?, एनडीए सहयोगी दल ने कहा-बिहार में केवल नीतीश कुमार, अगला मुख्यमंत्री कौन?

भारतजब पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तो माननीय विधायक फोन नहीं ऑफ करेंगे तो क्या करेंगे?, जीतन राम मांझी का हमला, कहा- जय एनडीए तय एनडीए?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारतराज्यसभा चुनावः 10 राज्य, 37 सीट खाली, 14 प्रत्याशी और 11 सीट पर मतदान, 26 पर निर्विरोध निर्वाचित?

भारतबिहार से राज्यसभा के 5 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में छह उम्मीदवारों के उतर जाने से मामला हो गया है दिलचस्प, उपेन्द्र कुशवाहा और एडी सिंह के बीच होगी टक्कर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो