लाइव न्यूज़ :

4 बच्चों की मां को 20 वर्षीय युवक से प्रेम, प्यार की कहानी और प्रेमिका गर्भवती, पंचायती के बाद गर्भपात कराने से इनकार

By एस पी सिन्हा | Updated: September 11, 2025 16:15 IST

सहरसाः युवक के परिजनों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला के माता-पिता को बुलाया और गांव के गणमान्य लोगों के बीच पंचायत कराई।

Open in App
ठळक मुद्देपंचायत में युवक के चाचा ने महिला के पिता को 10 हजार रुपये दिए। महिला को पतरघट बाजार स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया।महिला ने विरोध किया और पुलिस की चेतावनी दी।

सहरसाःबिहार में सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के कांप पूर्वी पंचायत के गोरबगढ़ गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां चार बच्चों की मां को एक 20 वर्षीय युवक से प्रेम हो गया। दोनों के प्रेम की चली कहानी के बीच महिला गर्भवती हो गई। मामला तब तूल पकड़ लिया, जब गर्भवती महिला अचानक अपने 20 वर्षीय प्रेमी के घर पहुंच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक के परिजनों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला के माता-पिता को बुलाया और गांव के गणमान्य लोगों के बीच पंचायत कराई।

पंचायत में युवक के चाचा ने महिला के पिता को 10 हजार रुपये दिए। इसके बाद महिला को पतरघट बाजार स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर द्वारा गर्भपात की प्रक्रिया शुरू करने पर महिला ने विरोध किया और पुलिस की चेतावनी दी। इसके बाद महिला घर लौट आई।

लेकिन एक सप्ताह बाद वह फिर प्रेमी के घर सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के डुमरा गांव पहुंच गई और वहीं जीने-मरने की कसम खाने लगी। घटना के बाद गांव में भीड़ जुट गई और पुलिस को बुलाना पड़ा। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर दोनों ओर के लोगों से बातचीत कर रही है। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

टॅग्स :Bihar PoliceबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो