लाइव न्यूज़ :

रोहतासः शराब तस्कर अपना रहे नई-नई तरकीब, कब्र में भारी मात्रा में देसी शराब को प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर रखा था, ऐसे पुलिस को लगी भनक

By एस पी सिन्हा | Updated: June 5, 2023 19:37 IST

बिहार में रोहतास जिले का मामला है। कब्रिस्तान से भारी मात्रा में देसी शराब मिलने से इलाके के लोग भी हैरान हैं। शराब तस्कर आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देअवैध धंधेबाजों ने रोहतास जिले में कब्रिस्तान को सुरक्षित ठिकाना बनाया। कब्र के गड्ढे पर गई तो देखा कि प्लास्टिक की बोरियां और बैग रखा हुआ है।लोगों ने डंडे की मदद से जब बोरियों को खंगाला तो उसमें से देसी शराब होने की बात सामने आई।

पटनाः बिहार में शराब की तस्करी के लिए धंधेबाज आए दिन नई-नई तरकीब अपना रहे हैं। कभी एम्बुलेंस में रखे ताबूत में छिपाकर शराब की तस्करी करते हैं तो कभी वाहनों में तहखाने बनाकर। कभी फलों और सब्जियों के बीच छिपाकर शराब दूसरे प्रदेशों से लाते हैं तो कभी सुधा दूध के टैंकर में शराब लाते हैं।

इस बार तो शराब के अवैध धंधेबाजों ने रोहतास जिले में कब्रिस्तान को सुरक्षित ठिकाना बनाया। कबिस्तान के कब्र में भारी मात्रा में देसी शराब को प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर रखा गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार दरिगांव थाना के कादिरगंज स्थित कब्रिस्तान आए लोगों की नजर अचानक कब्र के गड्ढे पर गई तो देखा कि प्लास्टिक की बोरियां और बैग रखा हुआ है।

लोगों को शक हुआ कि कही ना कही इसमें देसी शराब है। जिसे कब्र में छिपाकर रखा गया है। लोगों ने डंडे की मदद से जब बोरियों को खंगाला तो उसमें से देसी शराब होने की बात सामने आई। कब्र से शराब की बदबू आ रही थी। लोगों को यह समझने में तनीक भी देर नहीं लगी की शराब तस्करों ने कब्रिस्तान को शराब रखने का ठिकाना बना लिया है।

लोगों ने इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कब्र में रखे बोरियों को बाहर निकाला तो उसमें देसी शराब मिली। जिसे देख स्थानीय लोग और पुलिस भी हैरान रह गई। कब्र से बरामद देसी शराब को जब्त कर पुलिस अपने साथ थाने ले गई।

कब्र में शराब छिपाकर रखे जाने से लोग काफी आक्रोशित थे और पुलिस से मामले में कार्रवाई की बात करने लगे। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। कब्रिस्तान से भारी मात्रा में देसी शराब मिलने से इलाके के लोग भी हैरान हैं। लोगों का कहना है कि कार्रवाई के बावजूद शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।  

टॅग्स :बिहारPoliceपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा