लाइव न्यूज़ :

रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने ढोल की थाप पर किया डांस, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो, देखें

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 4, 2024 10:10 IST

टी20 विश्व कप 2024 की जीत के बाद रोहित शर्मा एंड कंपनी आखिरकार बीसीसीआई द्वारा व्यवस्थित एक विशेष चार्टर्ड उड़ान के माध्यम से भारत पहुंची। 

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार सुबह नई दिल्ली पहुंचने पर टीम इंडिया का जोरदार स्वागत हुआ।विश्व चैंपियन के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में फैंस हाथों में तख्तियां लेकर एकत्र हो गए।फैंस दिल्ली के बरसाती मौसम से जूझते हुए अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की झलक पाने के लिए सुबह-सुबह ही पहुंच गए।

नई दिल्ली: गुरुवार सुबह नई दिल्ली पहुंचने पर टीम इंडिया का जोरदार स्वागत हुआ। टी20 विश्व कप 2024 की जीत के बाद रोहित शर्मा एंड कंपनी आखिरकार बीसीसीआई द्वारा व्यवस्थित एक विशेष चार्टर्ड उड़ान के माध्यम से भारत पहुंची। 

विश्व चैंपियन के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में फैंस हाथों में तख्तियां लेकर एकत्र हो गए। फैंस दिल्ली के बरसाती मौसम से जूझते हुए अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की झलक पाने के लिए सुबह-सुबह ही पहुंच गए। दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद, खिलाड़ी, उनके परिवार और स्टाफ सदस्य टीम बस में सवार हुए और आईटीसी मौर्या होटल के लिए रवाना हुए।

भारतीय खिलाड़ियों के स्वागत के लिए होटल स्टाफ द्वारा विशेष रूप से तैयार किए गए केक और तिरंगे स्वागत पेय का आयोजन किया गया था।हालांकि, एक और चीज जिसने सभी का ध्यान खींचा वह थी ढोल की व्यवस्था। 

ढोल की थाप सुनकर सूर्यकुमार यादव और कप्तान रोहित शर्मा अपना उत्साह नहीं छिपा सके और नर्तकियों के साथ अपने पैर थिरकाए। 11 साल के अंतराल के बाद आईसीसी इवेंट में अपने स्टार खिलाड़ियों को नाचते और भारत की जीत का जश्न मनाते देख पूरी भीड़ पागल हो गई।

टॅग्स :रोहित शर्माटीम इंडियाSuryakumar Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटIndia tour of Zimbabwe 2026: लो जी नोट कर लो डेट?, जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज, जानें शेयडूल

क्रिकेटपूरे आईपीएल 2026 में इंपैक्ट सब खेलेंगे टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव?, कोच महेला जयवर्धने ने कहा- प्लीज कोई कहानियां मत बनाइये

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट36 मैच में 25 जीत, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक जीत रिकॉर्ड?, वानखेड़े में केकेआर के खिलाफ MI की 11वीं जीत?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो