लाइव न्यूज़ :

'बिहार की राजनीति का शिकार हुई रिया चक्रवर्ती, 'रॉबिनहुड पांडेय' ले रहे हैं नीतीश कुमार का आशीर्वाद', अधीर रंजन चौधरी का हमला

By स्वाति सिंह | Updated: September 29, 2020 12:50 IST

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के लोग बिहार के राजनीतिक भंवर के शिकार हो गए हैं। सुशांत सिंह के परिवार के साथ लाखों लोग असली अपराधी के पकड़े जाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरंजन चौधरी ने बिहार पुलिस के पूर्व महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय पर जेडीयू में शामिल होने के लिए सोमवार को तंज कसा। चौधरी ने रिया चक्रवर्ती को बंगाली ब्राह्मण बताते हुए कहा था कि उन्हें सिर्फ बिहार चुनाव के कारण परेशान किया जा रहा है।

पटना: लोकसभा में कांग्रेस के नेता सदन अधीर रंजन चौधरी ने बिहार पुलिस के पूर्व महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय पर जेडीयू में शामिल होने के लिए सोमवार को तंज कसा। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच के नाम पर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उसका परिवार बिहार के राजनीतिक भंवर में फंस चुका है। चौधरी पहले भी अभिनेत्री चक्रवर्ती के समर्थन में बोल चुके हैं।

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के लोग बिहार के राजनीतिक भंवर के शिकार हो गए हैं। सुशांत सिंह के परिवार के साथ लाखों लोग असली अपराधी के पकड़े जाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बिहार पुलिस के पूर्व प्रमुख को रॉबिनहुड पांडेय बताते हुए चौधरी ने कहा कि उनकी भाषा और बोली दोनों बदल गई है क्योंकि अब वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आशीर्वाद लेने में व्यस्त हैं। चौधरी ने कहा है, ‘‘प्रतिभाशाली अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच का विजेता सामने आ गया है और उसे इनाम स्वरूप संभवत: बिहार चुनाव में टिकट मिलने वाला है।’’

बता दें कि इससे पहले चौधरी ने रिया चक्रवर्ती को बंगाली ब्राह्मण बताते हुए कहा था कि उन्हें सिर्फ बिहार चुनाव के कारण परेशान किया जा रहा है। उन्होंने नीतीश कुमार से अभिनेता की मौत के मामले की जांच पर जवाब मांगा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘नए बिहार के रॉबिनहुड पांडेय की भाषा और बोली बदल गई है और वह नीतीश जी का आशीर्वाद लेने में व्यस्त हैं। बिहार के लोग सवाल कर रहे हैं कि अभिनेता दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत मामले में न्याय कहां है? जांच में कितनी प्रगति हुई है? नीतीश कुमार जी को उत्तर देना चाहिए।’’

टॅग्स :अधीर रंजन चौधरीसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Election 2026: कांग्रेस ने 284 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से दिया गया टिकट

भारतWest Bengal Vidhan Sabha 2026: 2016 में 3 और 2021 में 77?, 2026 में 200 का लक्ष्य?, बूथ स्तर से लेकर केंद्रीय वॉर रूम तक अमित शाह ने पूरी ताकत झोंकी

भारतविधानसभा चुनाव 2026 से पहले बंगाल में कांग्रेस के साथ 'खेला'?, पीएम मोदी से मिले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी?

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?