लाइव न्यूज़ :

Raksha Bandhan 2023: हनुमान जी की लंबी आयु और सलामती की दुआ के साथ बहन ने भेजी राखी, पढ़े पत्र में क्या लिखा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 31, 2023 16:32 IST

Raksha Bandhan 2023: बहन ने अपने भाई महावीर जी के लिए एक प्यारी सी राखी भी भेजी है। बताया जाता है कि पटना के महावीर मंदिर में हर हफ्ते दान पेटी में आए चढ़ावे की गिनती की जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देबहन ने पत्र लिखकर भगवान महावीर की लंबी उम्र और खुशियों की प्रार्थना की है।किसी ने बैंक अकाउंट लिखकर पैसे की मदद मांगी है।किसी ने दान देने की इच्छा जाहिर की है।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में स्थित ख्यातिप्राप्त महावीर मंदिर में एक अजीबो-गरीब मामल सामने आया है। दरअसल, भगवान से अपने भाई की खुशी और उसकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करने वाली एक बहन ने अब भगवान के ही लंबी उम्र और सलामती की दुआएं मांगती दिखी। एक बहन ने पत्र लिखकर भगवान महावीर की लंबी उम्र और खुशियों की प्रार्थना की है।

इसके साथ ही बहन ने अपने भाई महावीर जी के लिए एक प्यारी सी राखी भी भेजी है। बताया जाता है कि पटना के महावीर मंदिर में हर हफ्ते दान पेटी में आए चढ़ावे की गिनती की जाती है। जब दान पेटी खुला तो उसमें से ढेरों चढ़ावे निकले। साथ में कई छोटी-छोटी पुर्जियां भी निकाली। किसी ने बैंक अकाउंट लिखकर पैसे की मदद मांगी है। किसी ने दान देने की इच्छा जाहिर की है।

इन सब के बीच एक चिट्ठी भगवान हनुमान जी के लिए एक बहन के द्वारा भेजी गई है। इसमें जय श्री राम की एक प्यारी सी राखी और छोटी बहन का बड़े भाई को प्यार से लिखा हुआ एक पत्र था। हनुमान जी की इस बहन ने इस पत्र में अपना नाम और पता नहीं लिखा है। पत्र में लिखा है- "हे हनुमान जी, मेरे प्यारे से भईया। मैं आपके लिए आज राखी लेकर आई हूं।

भईया आप इस रक्षाबंधन पर इस राखी को बांध लेना, अपने दाईं कलाई पर। और आप सदा ही मुस्कुराते रहें, कभी भी उदास मत होना और कभी भी मुझसे नाराज या गुस्सा मत होना। हमेशा खुश रहना और मुस्कुराते रहना। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद हमेशा से साथ देने के लिए। हर मुसीबत से बाहर निकालने के लिए। हमेशा मेरी रक्षा करने के लिए। हमेशा मुझे सही रास्ता दिखाने के लिए।

हर एक चीज के लिए तहे दिल से शुक्रिया और रक्षाबंधन की ढेरो शुभकामनाएं। आपकी प्यारी बहन।" महावीर मंदिर के आचार्य किशोर कुणाल ने कहा कि दान पेटी में पैसे की डिमांड के लिए अक्सर कई पर्चियां आती हैं। कई बार राखियां भी आई हैं, लेकिन इस तरह हनुमान जी को अपना बड़ा भाई मानकर पत्र लिखकर किसी ने राखी आज तक नहीं भेजी थी। इस राखी को रक्षाबंधन के दिन भगवान हनुमान जी को बांध दिया गया।

टॅग्स :हनुमान जीपटनारक्षाबन्धनबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो