लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: पुल पर रील बना रहे थे दंपति, सामने से आ रही ट्रेन को देख दोनों ने लगा दी छलांग और..

By आकाश चौरसिया | Updated: July 15, 2024 13:29 IST

राजस्थान के पाली में यह हादसा बीते शनिवार यानी कि 13 जुलाई को घटित हुआ, जब दंपति अपनी फोटो गोराम घाट पुल पर ले रहे थे। दंपत्ति इतने तल्लीन थे कि उन्हें आने वाली ट्रेन का पता ही नहीं चला।

Open in App
ठळक मुद्देदंपति ने सामने से आ रही ट्रेन को देख कूदे 90 फीट गहरी थी खाईफिलहाल दोनों की जान तो बच गई, लेकिन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं

जयपुर:राजस्थान के पाली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दंपति पुल पर रील बना रहे थे, इतने में ट्रेन आ जाती ही और उन्हें संभलने का मौका ही नहीं मिलता। गौरतलब है कि, पुल से गिरने के बाद पति की हालत गंभीर है, इस बात की जानकारी टाइम्स नॉउ रिपोर्ट के जरिए सामने आई है।

यह हादसा बीते शनिवार यानी कि 13 जुलाई को घटित हुआ, जब दंपति अपनी फोटो गोराम घाट पुल पर ले रहे थे। दंपत्ति इतने तल्लीन थे कि उन्हें आने वाली ट्रेन का पता ही नहीं चला। पति-पत्नी की पहचान 22 साल के राहुल मेवाड़ा और 20 साल की जान्हवी के रूप में हुई।

वीडियो फुटेज से उस सीन को देखा जा सकता है, जब दंपति अपनी रील शूट कर थे। इसके बाद ट्रेन उसी दिशा में पहुंच जाती है, जहां वो रील बना रहे थे, इसके बाद उन्हें कुछ समझ नहीं हो और वो 90 फीट गहरी खाई में कूद गए। हालांकि, ये तो अच्छा हुआ कि ट्रेन की स्पीड धीमी थी, वहीं, दंपति के गिरने के बाद ट्रेन ड्राइवर ने अचानक ट्रेन को रोक भी दिया।  

डेक्कन हेराल्ड ने पुलिस के हवाले से कहा, वे गोरम घाट पुल पर मीटर गेज रेलवे लाइन पर चल रहे थे, तभी अचानक कामलीघाट रेलवे स्टेशन से मारवाड़ पैसेंजर ट्रेन आ गई। हालांकि, दोनों के इस प्रयास उनकी जान बच गई है, उन्होंने ट्रेन की टक्कर लगने से अपन को बचा लिया, लेकिन इस वजह से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।  

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दंपति अपने फोटो शूट में तल्लीन था, इस तथ्य से बेखबर कि वे ट्रेन की पटरियों पर थे और एक ट्रेन आ रही थी, जब तक कि वह इतनी करीब नहीं आ गई है कि एक संभावित त्रासदी से बचना असंभव था।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरउदयपुरKota
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो