लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: विधायक ओम प्रकाश हुड़ला बने 'मोची', टेंट लगाकर लोगों के पॉलिश किए जूते, वीडियो वायरल

By अनिल शर्मा | Updated: October 3, 2023 10:35 IST

 हुड़ला पूर्व बीजेपी नेता भी रहे हैं। 2018 के चुनाव से ठीक पहले पार्टी ने जब उनका टिकट काटा तो हुड़ला ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद निर्दलीय मैदान में उतरे और जीत हासिल की।

Open in App
ठळक मुद्देविधायक ओम प्रकाश हुड़ला के इस वीडियो की खूब चर्चा हो रही है। विधायक द्वारा लोगों के जूते पॉलिश करने के लिए बकायदा टेंट लगाया गया था।

दौसाः राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी तेज हो गई है। इस बीच महुआ से निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश हुड़ला का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह लोगों के जूते पॉलिश करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो की खूब चर्चा हो रही है। वीडियो में विधायक हुड़ला एक लोगों के बीच घिरे हुए हैं और एक बुजुर्ग के जूते पॉलिश कर उसे पहनाते दिखाई दे रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि विधायक द्वारा लोगों के जूते पॉलिश करने के लिए बकायदा टेंट लगाया गया था। यह घटना गांधी जयंती की है। 2 अक्टूबर की शाम महुआ पुलिस थाने के सामने टेंट लगाया गया और विधायक द्वारा जूते पॉलिश को लेकर बैनर भी लगाया गया।

गौरतलब है कि ओम प्रकाश हुड़ला का मोची अवतार में पहले भी दिख चुके हैं। वह अपने मतदाताओं को लुभाने के लिए तरह-तरह के काम कर चुके हैं। कभी उन्होंने सब्जी बेची तो कभी किसान की फसल काटते नजर आ चुके हैं।

जूते पॉलिश करने को लेकर विधायक हुड़ला ने कहा कि हम कार्यकर्ता और जनता को ये अहसास दिलाना चाहते हैं कि विधायक छोटा होता है, मतदाता बड़ा होता है। मतदाता और कार्यकर्ता का विधायक सेवक होता है।

बता दें कि हुड़ला पूर्व बीजेपी नेता भी रहे हैं। 2018 के चुनाव से ठीक पहले पार्टी ने जब उनका टिकट काटा तो हुड़ला ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद निर्दलीय मैदान में उतरे और जीत हासिल की। हुड़ला ने 2013 के विधानसभा चुनाव में किरोड़ीलाल मीणा की पत्नी गोलमा देवी को करीब 16 हजार वोटों से मात देते हुए जीत हासिल की थी।

राजस्थान विधानसभा का कार्यकाल 14 जनवरी को समाप्त होने जा रहा है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि 15 दिसंबर से चुनाव कराया जा सकता है। पिछला विधानसभा चुनाव दिसंबर 2018 में हुआ था।

टॅग्स :Madhya PradeshViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…