लाइव न्यूज़ :

शादी की सालगिरह पति ने दिया अनोखा गिफ्ट, पत्नी के लिए चांद पर खरीदी जमीन

By स्वाति सिंह | Updated: December 28, 2020 17:09 IST

धर्मेंद्र अपनी शादी की सालगिरह पर चांद तोड़कर तो नहीं लाए लेकिन पत्नी को चंद्रमा पर तीन एकड़ जमीन गिफ्ट में जरूर दे दी।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में एक शख्स ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसे देखकर सब चौंक जाएंगे।8वीं मैरेज एनिवर्सरी की शाम को अपने तौहफे से पत्नी के लिए यादगार भी बना दिया।धर्मेंद्र अनिजा ने लूना सोसाइटी इंटरनेशनल के माध्यम से ये जमीन खरीदी है

राजस्थान में एक शख्स ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसे देखकर सब चौंक जाएंगे। इस शख्स ने ना सिर्फ अपनी शादी की डेट को याद रखा बल्कि अपनी 8वीं मैरेज एनिवर्सरी की शाम को अपने तौहफे से पत्नी के लिए यादगार भी बना दिया। दरअसल, धर्मेंद्र अपनी शादी की सालगिरह पर चांद तोड़कर तो नहीं लाए लेकिन पत्नी को चंद्रमा पर तीन एकड़ जमीन गिफ्ट में जरूर दे दी। धर्मेंद्र अनिजा ने कहा कि उन्होंने अपनी शादी की आठवीं सालगिरह पर पत्नी सपना अनीजा के लिए कुछ खास करने के लिए चंद्रमा पर जमीन खरीदी है।

उन्होंने कहा 24 दिसंबर को हमारी शादी की सालगिरह थी। मैं उसके लिए कुछ खास करना चाहता था। हर कोई कार और आभूषण जैसी सांसारिक संपत्ति का उपहार देता है, लेकिन मैं कुछ अलग करना चाहता था। इसलिए, मैंने उसके लिए चंद्रमा पर भूमि खरीदी।

धर्मेंद्र अनिजा ने लूना सोसाइटी इंटरनेशनल के माध्यम से ये जमीन खरीदी है। धर्मेंद्र अनिजा ने कहा कि प्रक्रिया को पूरा होने में लगभग एक साल लग गया। उन्होंने कहा, "मैं खुश हूं। मुझे लगता है कि मैं चंद्रमा पर जमीन खरीदने वाला राजस्थान का पहला आदमी हूं।"

धर्मेंद्र ने कहा कि वह बेहद खुश हैं, उन्हें लगता है कि वह चंद्रमा पर जमीन खरीदने वाले राजस्थान के पहले आदमी हैं। धर्मेंद्र की पत्नी सपना ने कहा कि उन्हें अपने पति से इस तरह के विशेष 'दुनिया से बाहर' का गिफ्ट मिलने की उम्मीद नहीं थी। वह बहुत खुश हैं। धर्मेंद ने कहा कि जमीन खरीदने के बाद प्रक्रिया पूरा होने में लगभग एक साल लग गया।

धर्मेंद्र की पत्नी ने कहा, "ऐसा लगा कि हम सचमुच चंद्रमा पर हैं। समारोह के दौरान, उन्होंने (पति) मुझे संपत्ति के दस्तावेज का प्रमाण पत्र दिया।" बता दें कि कुछ महीने पहले, अभिनेता शाहरुख खान और स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत से प्रेरित होकर, बोधगया के निवासी नीरज कुमार ने भी अपने जन्मदिन पर चंद्रमा पर एक एकड़ जमीन खरीदी थी।

टॅग्स :चंद्रमा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठChandra Grahan 2026: दिल्ली, मुंबई समेत शहरों में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल का समय

पूजा पाठLunar Eclipse 2026: 3 मार्च को दिखेगा 'ब्लड मून', नोट कर लें ग्रहण का सही समय और बेस्ट व्यूइंग पॉइंट्स

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो