लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः राज्यपाल कलराज मिश्र मिले संदीप चौधरी, ग्लोबल वार्मिंग पर चर्चा, भारत में हर वर्ष 45000 करोड़ टन कार्बन हो रहा जनरेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2022 16:40 IST

भारत में ग्लोबल वार्मिंग कम करने की मुहिम चलाई जा रही है. 1960 में नासा ने अपोलो मिशन के दौरान एस्ट्रोनॉट्स के स्पेसशूट में सबसे पहले इन्फ्लेक्टर का उपयोग किया.

Open in App
ठळक मुद्दे कामयाबी के बाद 90 के दशक में इसका कॉर्मशियल इस्तेमाल शुरू हुआ.दुनिया के 60 से अधिक देश अलग-अलग तरीके से इन्फ्लेक्टर का इस्तेमाल करते हैं. 

जयपुरः ग्लोबल वार्मिंग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर कार्य कर रहे संदीप चौधरी ने राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र जी से मुलाकात की.भारत में हर वर्ष 45000 करोड़ टन का जो कार्बन जनरेट हो रहा है उसे किस प्रकार से कम किया जा सके और धरती को ग्लोबल वार्मिंग से बचाया जा सके. 

राजस्थान के झुंझुनू जिले के संदीप चौधरी हाल ही में इन्फ्लेक्टर इंडिया के सह-संस्थापक हैं, जो पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए काम कर रहे हैं नासा द्वारा बनाए गए इंफ्लेक्टर के जरिए भारत में ग्लोबल वार्मिंग कम करने की मुहिम चलाई जा रही है.

संदीप चौधरी को कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया है इन्हें भारत के केई प्रदेशो के मुख्यमंत्रियो द्वारा सम्मानित किया गया है संदीप चौधरी भारत के एकमात्र व्यक्ति थे जिन्हें जापान के प्रतिनिधिमंडल द्वारा हमारे गतिशील और ईमानदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलने के लिए आमंत्रित किया गया था.

इन्फ्लेक्टर एक सोलर हीट बैरियर है, जिसको नासा ने बनाया है. 1960 में नासा ने अपोलो मिशन के दौरान एस्ट्रोनॉट्स के स्पेसशूट में सबसे पहले इन्फ्लेक्टर का उपयोग किया. इसकी कामयाबी के बाद 90 के दशक में इसका कॉर्मशियल इस्तेमाल शुरू हुआ और दुनिया के 60 से अधिक देश अलग-अलग तरीके से इन्फ्लेक्टर का इस्तेमाल करते हैं. 

संदीप चौधरी की माने तो एक रिसर्च में यह बात निकल के आई थी कि 75 फीसदी सोलर हीट विंडो के जरिए आता है, इन्फ्लेक्टर को विंडो में लगाया जाता है और यह विंडो के जरिए अंदर आने वाली हीट को 70 से 80 फीसदी तक कम कर देता है  जिससे कार्बन की उत्पत्ति कम होगी और सर्दी के समय अगर इसे रिवर्स कर देते हैं तो सनलाइट को ऑब्जर्व करके इन्फ्लेक्टर रूम को गर्म रखता है. तो इस प्रकार से हम इन्फ्लेक्टर को बढ़ावा देकर कार्बन जनरेशन को कम करने के प्रयास में लगें है.

संदीप चौधरी ने कहा कि एक इन्फ्लेक्टर का इस्तेमाल आप 25 साल तक कर सकते हैं, और हम इसे भारत  में बाकी देशो के मुकाबले  कम दाम में उपलब्ध करवा रहे है इसका कारण ये है की भारत में इंफलेक्टर का उपयोग बढे और हम अपनी पृथवी को ग्लोबल वार्मिंग जैसे कहर से बचा सके.

टॅग्स :राजस्थानकलराज मिश्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो