लाइव न्यूज़ :

'राहुल गांधी GST के लिए तैयार थे, मीडिया ने NPR पर पूछ लिया तो इसमें उनकी क्या गलती?', ट्विटर पर कांग्रेस नेता का बना मजाक

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 27, 2019 17:10 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार (27 दिसंबर) को छत्तीसगढ़ के रायपुर मे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे हैं। यहां लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सबको एक साथ साथ लिए बगैर हिन्दुस्तान की अर्थव्यवस्था नहीं चलाई जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देधवल पटेल ने ट्वीट कर कहा, आप लोग उन्हें यह बताने की कृपा कर सकते हैं कि NRC या NPR सरकार द्वारा शुरू किया गया कोई नया टैक्स नहीं है।एक यूजर ने तंज करते हुए लिखा, यह विपक्ष के पीएम उम्मीदवार हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी अपने एक बयान को लेकर ट्विटर पर ट्रोल हो रहे हैं। आज (27 दिसंबर) को राहुल गांधी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ''चाहे राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) हो या राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC), यह बस एक गरीबों पर लगने वाला टैक्स है। नोटबंदी गरीबों पर लगाया गया एक टैक्स था। यह गरीब लोगों पर हमला है, अब गरीब पूछ रहा है कि हमें नौकरी कैसे मिलेगी?'' राहुल गांधी के इसी बयान का लोग मजाक बना रहे हैं। असल में कांग्रेस नेता से राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) के बारे में न्यूज रिपोर्टर ने सवाल किया था, लेकिन उन्होंने जवाब जीएसटी (GST) के ऊपर दिया। 

राहुल गांधी के इस बयान को शेयर करते हुए दिल्ली बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने लिखा, 'राहुल गांधी GST के लिए तैयार थे, मीडिया ने NPR पर पूछ लिया तो इसमें उनकी क्या गलती?' 

धवल पटेल ने ट्वीट कर कहा, आप लोग उन्हें यह बताने की कृपा कर सकते हैं कि NRC या NPR सरकार द्वारा शुरू किया गया कोई नया टैक्स नहीं है। 

देखें प्रतिक्रिया 

एक यूजर ने लिखा जब सवाल सेलेब्स के बाहर से आए तो ऐसा ही होता है।

एक यूजर ने तंज करते हुए लिखा, यह विपक्ष के पीएम उम्मीदवार हैं। 

एक यूजर ने कहा मनोरंजन, मनोरंजन, मनोरंजन। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार (27 दिसंबर) को छत्तीसगढ़ के रायपुर मे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे हैं। यहां लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सबको एक साथ साथ लिए बगैर हिन्दुस्तान की अर्थव्यवस्था नहीं चलाई जा सकती है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सभी धर्मों, जाति, आदिवासी, दलित और पिछड़ों को साथ लिए बिना हिन्दुस्तान की अर्थव्यवस्था नहीं चलाई जा सकती।  

टॅग्स :राहुल गांधीजीएसटीकैब प्रोटेस्टनेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर एनपीआरएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)ट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज