लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी नेपाल में कर रहे हैं पार्टी? कांग्रेस के पीएम मोदी के विदेश दौरे पर तंज के बाद तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने शेयर किया वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: May 3, 2022 12:41 IST

भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें राहुल गांधी किसी पार्टी में शामिल हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो काठमांडू का है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने राहुल गांधी के किसी पार्टी में शामिल होने का वीडियो शेयर किया है।वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकती, बताया जा रहा है कि ये काठमांडू का है।राहुल गांधी इन दिनों नेपाल दौरे पर भी हैं, एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए गए हैं नेपाल।

काठमांडू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूरोप दौरे पर सवाल उठा रही कांग्रेस पर अब भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा नेता तजंदिर पाल सिंह बग्गा ने एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें कांग्रेस नेता और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी किसी पार्टी में शामिल हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो की फिलहाल लोकमत पुष्टि नहीं कर सकता। हालांकि बताया जा रहा है कि ये काठमांडू का है। राहुल गांधी इन दिनों नेपाल दौरे पर हैं। वे एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए नेपाल गए हैं।

दरअसल कांग्रेस की ओर से मंगलवार रात पीएम मोदी पर तंज कसते हुए ट्विटर पर लिखा गया था, 'देश में संकट छाया है, मगर साहेब को विदेश भाया है।'

तजिंदर पाल की ओर से एक और ट्वीट को रिट्वीट किया गया। इसमें सवाल उठाया गया कि क्या राहुल गांधी नेपाल में चीन की राजदूत हाउ यांकी के साथ पार्टी कर रहे हैं? 

राहुल गांधी दोस्त की शादी के लिए गए हैं नेपाल

राहुल गांधी पांच दिवसीय निजी यात्रा पर सोमवार को नेपाल पहुंचे थे। नेपाल के अखबार ‘द काठमांडू पोस्ट’ के मुताबिक, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नेपाल की अपनी दोस्त सुम्निमा उदास के विवाह में शामिल होने के लिए काठमांडू में हैं। 

सुम्निमा के पिता भीम उदास ने कहा, ‘हमने राहुल गांधी को मेरी बेटी की शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया था।’ समाचारपत्र की खबर के अनुसार, ‘सीएनएन’ की पूर्व संवाददाता सुम्निमा का विवाह नीमा मार्टिन शेरपा से हो रहा है। 

दुल्हन के पिता भीम ने बताया कि विवाह समारोह मंगलवार को होना है और 5 मई को बौद्ध स्थित हयात रीजेंसी होटल में एक रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। अखबार के अनुसार इससे पहले राहुल गांधी अगस्त 2018 में, कैलाश मानसरोवर जाने के लिए काठमांडू आये थे।

टॅग्स :राहुल गांधीBJPनेपालनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी