लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने कुछ ऐसे दी गणेश चतुर्थी की शुभकामना, उठ गए सवाल, यूजर्स ने पूछा- 'मूर्ति से कोई समस्या है क्या?'

By विनीत कुमार | Updated: September 10, 2021 22:33 IST

गणेश चतुर्थी के मौके पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर देशवासियों को शुभकामना दी। हालांकि, कई यूजर्स ने उनके शुभकामना देने के तरीके पर ही सवाल उठा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबिना भगवान गणेश की तस्वीर के साथ राहुल गांधी ने दी थी गणेश चतुर्थी की शुभकामना।इसके बाद कई यूजर्स ने राहुल गांधी पर सवाल दाग दिए।कई यूजर्स ने ये भी कहा कि राहुल गांधी अक्सर हिंदू देवताओं की तस्वीर शेयर करने से बचते हैं।

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। राहुल ने गणेश चतुर्थी की शुभकामना देने के लिए एक ग्राफिक भी ट्विटर पर साझ किया और लिखा- 'हमारे देश की उन्नति के रास्ते का हर विघ्न दूर हो!' हालांकि इसके बाद उनके शुभकामना देने के तरीके पर कई यूजर्स सवाल उठाने लगे।

Ganesh Chaturthi: राहुल गांधी के शुभकामना संदेश पर क्यों उठे सवाल?

राहुल गांधी ने दरअसल जो ग्राफिक साझा किया था, उसमें सभी चीजें थीं लेकिन भगवान गणेश की मूर्ति नहीं थी। फिर क्या था, कई यूजर्स ने इसे मुद्दा बनाकर राहुल गांधी पर कई सवाल दाग दिए।

कई यूजर्स ने कहा कि राहुल गांधी लगभग हर मौके पर हिंदू देवताओं की तस्वीरें शेयर करने से बचते हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भाई साहब, गणपति के बिना कौन सी #गणेश_चतुर्थी?'

एक यूजर ने राहुल गांधी के जन्माष्टमी के शुभकामना देने वाले ट्वीट को निकाला और फिर कहा इसमें भगवान कृष्ण की ही तस्वीर नहीं है। यूजर ने लिखा- 'लगता है उन्हें मूर्तियों से कोई समस्या है।'

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय़ ने भी इस मौके को नहीं छोड़ा और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, राहुल गांधी ने गणेश जी की तस्वीर का इस्तेमाल किए बिना गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। एक पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष का हिंदुओं, उनकी संस्कृति, विश्वासों और परंपराओं के लिए यह तिरस्कार परेशान करने वाला है। कल्पना कीजिए कि कांग्रेस के तहत हिंदुओं को व्यवस्थित भेदभाव का सामना करना पड़ा होगा।'

टॅग्स :गणेश चतुर्थीराहुल गांधीट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो