लाइव न्यूज़ :

पूर्णियाः दो पत्नियों की सहमति से पति का बंटवारा, आखिर जानें किसे क्या मिला, ये है मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: March 26, 2022 18:22 IST

भवानीपुर थाना के गोडियारी निवासी एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया था कि वह पहले से शादीशुदा होने के साथ 6 बच्चों का पिता भी हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने शख्‍स पर बरगला कर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया था.पति को 15-15 दिन रहने का निर्देश दिया है.फैसले के अनुसार पति दोनों का भरण-पोषण भी करना होगा.

पटनाः बिहार के पूर्णिया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां दो पत्नियों के बीच फंसे पति को राहत पाने के लिए पुलिस से मदद लेनी पड़ी है. दोनों पक्षों को सुनने के बाद पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने फैसला दिया कि पति को दोनों पत्नियों को रखना होगा.

परामर्श केंद्र पति को 15 दिन पहली पत्‍नी और महीने के आखिरी 15 दिन दूसरी पत्‍नी के साथ रहने का निर्देश दिया है. बताया जाता है कि जिले भवानीपुर थाना के गोडियारी निवासी एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया था कि वह पहले से शादीशुदा होने के साथ 6 बच्चों का पिता भी हैं. महिला ने शख्‍स पर बरगला कर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया था.

उनका कहना है कि अब उनका पति उन्‍हें साथ नहीं रखना चाहता है. जिसके बाद दोनों पत्नी और पति के बीच समझौता कराने के लिए पुलिसपरिवार परामर्श केंद्र की सहायता ली गई.  परिवार परामर्श केंद्र के सदस्य दिलीप कुमार दीपक ने बताया कि इस बात को सुनकर पुलिस परिवार परामर्श केंद्र भी कुछ देर के लिए असमंजस में पड़ गया कि अब क्या किया जाए.

फैसले के अनुसार पति दोनों का भरण-पोषण भी करना होगा. परमार्श केंद्र ने इसके साथ ही दोनों को अलग-अलग घरों में रखने का भी निर्देश दिया. तीनों में कोई इस समझौते को तोड़ न सके, इसके लिए तीनों से बॉन्‍ड भी भरवाया गया. इस फैसले से पति और दोनों पत्नियां सहमत हो गईं और खुशी-खुशी अपने-अपने घर चली गईं. दोनों पत्नियां भी बेहद प्रसन्न थी.

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो