लाइव न्यूज़ :

जापान में चुनाव जीतने वाले पहले भारतीय बने 'योगी', जानें क्या है खास

By रजनीश | Updated: April 25, 2019 14:31 IST

जापान की कांस्टीटयूशनल डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थन से जीत हासिल करने वाले ‘योगी’ ने कहा कि मैं जापानी और विदेशियों के मध्य पुल का काम करना चाहता हूं।

Open in App

भारतीय मूल के एक जापानी व्यक्ति ने इतिहास रचते हुये टोक्यो के इदोगावा वार्ड असेम्बली चुनाव में जीत हासिल कर ली है। जापान के चुनावों में विजय हासिल करने का कारनामा करने वाले वह पहले भारतीय हो गए हैं। जापान की नागरिकता ग्रहण कर चुके पुराणिक योगेंद्र (41) को कुल पड़े 2,26,561 वैध मतों में से पांचवें सर्वाधिक 6,447 मत मिले। उन्हें लोग प्यार से ‘योगी’ बुलाते हैं।यह चुनाव 21 अप्रैल को हुआ था और इसमें जापान में संयुक्त स्थानीय चुनावों के लिए मत डाले गए थे। जापान के समाचार पत्र आशी शिमबुन ने यह खबर दी है। जापान की कांस्टीटयूशनल डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थन से जीत हासिल करने वाले ‘योगी’ ने कहा कि मैं जापानी और विदेशियों के मध्य पुल का काम करना चाहता हूं। इदोगावा वार्ड ऐसा इलाका है जहां पर भारतीय सबसे अधिक संख्या में रहते हैं।तोक्यो के इस वार्ड में 4,300 या उससे अधिक भारतीय रहते है जबकि जापान में रहने वाले कुल भारतीयों की तादाद 34 हजार है। इदोगावा वार्ड में चीनी और कोरियाई भी बड़ी संख्या में रहते है। योगी 1997 में तब जापान आये थे जब वह विश्वविद्यालय के छात्र थे। वह दो साल के अध्ययन के बाद वापस आ गये और फिर 2001 में बतौर इंजीनियर काम करने पहुंचे। बाद में उन्होंने बैंक और दूसरी कंपनियों में काम किया। वह इदोगावा वार्ड में 2005 से रह रहे है।बाद में उन्होंने जापान की नागरिकता हासिल की और राजनीति में कदम रख दिया। चेजिंग डायनामिक्स ऑफ इंडिया-जापान रिलेशंस के लेखक शमशाद खान ने कहा, ‘‘जापान के चुनावों में भारतीय मूल के जापानी नागरिक की यह पहली जीत है। यह जापान के समाज में भारतीयों के योगदान की पहचान भी है।’’

टॅग्स :जापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी