लाइव न्यूज़ :

PSL 2022: लगातार आठवीं हार पर बरसे पूर्व तेज गेंदबाज, बीच मैदान में कप्तान को लगाई डांट, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 17, 2022 16:28 IST

PSL 2022: कराची किंग्स के अध्यक्ष और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम अपना आपा खो बैठे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देवसीम अकरम ने बीच मैदान पर कप्तान बाबर आजम को डांट लगाई। बाबर आजम की टीम को लगातार आठवीं हार का सामना करना पड़ा।कराची के पास सात मैच के हार के क्रम को तोड़ने का मौका था।

PSL 2022: गत चैंपियन मुल्तान सुल्तांस ने पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स को सात विकेट से हराया जिससे बाबर आजम की टीम को लगातार आठवीं हार का सामना करना पड़ा। कराची किंग्स को मौजूदा सत्र में अब भी पहली जीत की तलाश है।

कराची किंग्स के अध्यक्ष और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम अपना आपा खो बैठे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वसीम अकरम ने बीच मैदान पर कप्तान बाबर आजम को डांट लगाई। वीडियो में देख सकते हैं कि अकरम गुस्से में हैं और बाबर से बात कर रहे हैं।

वसीम अकरम को कप्तान बाबर आजम के साथ एक एनिमेटेड चर्चा में शामिल देखा गया है। अकरम को बाबर से बात करते हुए जिस तरह से देखा गया, उससे नाखुश पाकिस्तान के कई क्रिकेट प्रशंसकों के साथ वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मुल्तान की टीम के इस जीत से आठ मैच में 14 अंक हो गए हैं और टीम का अंक तालिका में शीर्ष दो में रहना तय है। कराची किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जो क्लार्क (40), सलामी बल्लेबाज शारजील खान (36) और इमाद वसीम (नाबाद 32) की पारियों की बदौलत छह विकेट पर 174 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

इसके जवाब में मुल्तान की टीम ने सलामी बल्लेबाज और कप्तान मोहम्मद रिजवान (76) के अर्धशतक और शान मसूद (45) के साथ उनकी पहले विकेट की 100 रन की साझेदारी की बदौलत तीन गेंद शेष रहते तीन विकेट पर 176 रन बनाकर जीत दर्ज की।

कराची के पास सात मैच के हार के क्रम को तोड़ने का मौका था जब मुल्तान की टीम को अंतिम दो ओवर में 29 रन की जरूरत थी। खुशदिल शाह (नौ गेंद में नाबाद 21 रन) ने हालांकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जोर्डन के ओवर में दो छक्के और एक चौके से 20 रन जोड़कर अपनी टीम को जीत दिला दी। 

टॅग्स :PSLवसीम अकरमबाबर आजमपाकिस्तान क्रिकेट टीमPakistan Cricket Team
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्रिकेटमुझे ज्यादा पैसा नहीं मिलता?, आईपीएल छोड़ क्यों पीएसएल में खेल रहे एडम ज़म्पा?, विश्व की सबसे प्रतिष्ठित टी20 फ्रेंचाइजी प्रतियोगिता को क्यों छोड़ा?

क्रिकेटPSL 2026: बॉल टैम्परिंग के लिए फखर ज़मान पर पीएसएल में दो मैचों का लगा बैन

क्रिकेटPSL में बॉल टेंपरिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया पाकिस्तान का खिलाड़ी, फिर भी पीसीबी से सज़ा की उम्मीद नहीं

क्रिकेटबॉल टेम्परिंग की वजह से आपसे गेंद छीनी, आपकी क्या राय है?, मुझे कुछ नहीं पता,कैमरों में देखेंगे और करेंगे बात, रमीज़ राजा ने शाहीन अफरीदी से पूछा, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी