लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में बच्चों की मौत पर चौतरफा घिरीं प्रियंका गांधी, सीएम योगी, मायावती से लेकर आम लोगों ने भी कहा- यूपी की नौटंकी की जगह...

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 2, 2020 17:26 IST

राजस्थान के कोटा में दिसंबर में मरने वाले बच्चों की संख्या 100 हो गई है। जे के लोन अस्पताल में 23—24 दिसंबर को दस मासूमों की मौत हुई थी। सात दिनों में 22 बच्चों की मौत हुई है

Open in App
ठळक मुद्देसीएम योगी आदित्यनाथ की ऑफिस की ओर से राजस्थान में के कोटा में बच्चों की मौत एक के बाद एक तीन ट्वीट किए गए हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने लिखा है, 'ज्यादा अति दुःखद इसलिए है क्योंकि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व खासकर महिला महासचिव की इस मामले में चुप्पी साधे रखना।'

राजस्थान के कोटा में दो दिन में 9 बच्चों की मौत के साथ जेके लोन अस्पताल में दिसंबर महीने में मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है। बच्चों की मौत के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार में बच्चों की मौत पर प्रियंका गांधी की खामोशी ने उनको ट्रोल करा दिया है। सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) में जिन लोगों के साथ ज्यादती हुई उनके लिए तो प्रियंका गांधी ने मोर्चा खोला लेकिन जब कांग्रेस की शासन में एक-एक कर मासूमों की मौत होते रही तो वह चुप रहीं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने भी प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। इसके अलावा बीजेपी नेता मेजर सुरेंद्र पूनिया, बीजेपी नेता शलभ मणि त्रिपाठी और प्रशान्त पटेल उमराव ने भी ट्वीट कर प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर तंज कसा है। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रियंका और कांग्रेस को लेकर क्या ट्वीट किए? 

सीएम योगी आदित्यनाथ की ऑफिस की ओर से राजस्थान में के कोटा में बच्चों की मौत एक के बाद एक तीन ट्वीट आए हैं। उन्होंने लिखा है- ''कोटा में करीब 100 मासूमों की मौत बेहद दुःखद और हृदय विदारक है। माताओं की गोद उजड़ना सभ्य समाज,मानवीय मूल्यों और संवेदनाओं पर धब्बा है। अत्यंत क्षोभ है कि कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी,कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका वाड्रा महिला होकर भी माताओं का दुःख नहीं समझ पा रहीं।

एक अन्य ट्वीट में लिखा है, ''श्रीमती वाड्रा अगर यू.पी. में राजनीतिक नौटंकी करने की बजाय उन गरीब पीड़ित माताओं से जाकर मिलतीं,जिनकी गोद केवल उनकी पार्टी की सरकार की लापरवाही की वजह से सूनी हो गई है तो उन परिवारों को कुछ सांत्वना मिलती। इनको किसी की न चिंता है,न कोई संवेदना, जनसेवा नहीं सिर्फ राजनीति करनी है।''

मायावती ने कांग्रेस को लेकर क्या कहा? 

बसपा सुप्रीमो मायावती ने लिखा है, ज्यादा अति दुःखद इसलिए है क्योंकि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व खासकर महिला महासचिव की इस मामले में चुप्पी साधे रखना। अच्छा होता कि वह यू.पी. की तरह उन गरीब पीड़ित माओं से भी जाकर मिलती, जिनकी गोद केवल उनकी पार्टी की सरकार की लापरवाही आदि के कारण उजड़ गई हैं।

बीजेपी नेता मेजर सुरेंद्र पूनिया ने क्या कहा? 

मेजर सुरेंद्र पूनिया ने लिखा अब आप कोटा क्यों नहीं जा रही हैं। 

बीजेपी नेता शलभ मणि त्रिपाठी ने लिखा, शर्म नहीं आती,मां बाप के सामने ही कलेजे के टुकड़े दम तोड़ रहे और राहुल, प्रियंका जी के मंत्री उल्टा मां बाप को ही कसूरवार ठहरा रहे, हद है बेशर्मी की। 

राजस्थान के कोटा में बच्चों के मौत का आंकड़ा 100 के पार 

कोटा के जे के लोन अस्पताल में 23—24 दिसंबर को दस मासूमों की मौत हुई थी।  25 दिसंबर को एक बच्चे, 26 दिसंबर को 3 बच्चे,  27 दिसंबर को दो बच्चे और 28 दिसंबर को 6 बच्चे और 29 दिसंबर को एक, 30 को चार और 31 को पांच। यानी देखा जाए तो सिर्फ सात दिनों में 22 बच्चों की मौत हुई है।

तीन सदस्यीय जांच दल ने अपनी रिपोर्ट में 'पीटीआई—भाषा' को बताया है कि अस्पताल अपनी क्षमता से 150 प्रतिशत अधिक पर काम कर रहा है और अस्पताल में बेहतर चिकित्सा देखभाल के लिए और सुधार की आवश्यकता है। राजस्थान में चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव वैभव गालरिया ने 'पीटीआई—भाषा' को बताया कि जांच समिति की रिपोर्ट के अनुसार 10 में से आठ बच्चों को गंभीर हालत में अन्य अस्पतालों से यहां भेजा गया था, जबकि दो बच्चों का जन्म अस्पताल में ही हुआ था। उन्होंने बताया कि सभी को उचित उपचार दिया गया था। कमेटी ने मेडिकल रिकार्ड की जांच की और पाया कि जिनको वेंटीलेटर पर रखने की जरूरत थी, उन्हें उचित उपचार दिया गया।

टॅग्स :प्रियंका गांधीराजस्थानभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसयोगी आदित्यनाथमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो