लाइव न्यूज़ :

Bharat Drone Mahotsav 2022: भारत ड्रोन महोत्सव में ड्रोन उड़ाते नजर आए पीएम नरेंद्र मोदी, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 27, 2022 16:32 IST

पीएम मोदी मोदी के दोनों हाथ ड्रोन के रिमोट कंट्रोल पर थे तो नजरें आकाश में उड़ रहे ड्रोन पर थीं। इसके बाद जब पीएम मोदी ने ड्रोन की सेफ लैंडिंग कराई तो दोनों मंत्रियों ने तालियां भी बजाई।  

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने भारत ड्रोन महोत्सव 2022 का किया उद्घाटनकहा- भारत में रोजगार सृजन का एक उभरता हुआ बड़ा सेक्टर 27 और 28 मई तक दिल्ली के प्रगति मैदान में चलेगा ड्रोन महोत्सव

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे दो दिवसीय भारत ड्रोन महोत्सव 2022 में ड्रोन उड़ाते हुए नजर आए। दरअसल, पीएम मोदी शुक्रवार को देश के सबसे बड़े ड्रोन महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने ड्रोन उड़ाने में अपना हाथ आजमाया। 

इस दौरान पीएम मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधियां और वीके सिंह मौजूद थे। पीएम मोदी मोदी के दोनों हाथ ड्रोन के रिमोट कंट्रोल पर थे तो नजरें आकाश में उड़ रहे ड्रोन पर थीं। इसके बाद जब पीएम मोदी ने ड्रोन की सेफ लैंडिंग कराई तो दोनों मंत्रियों ने तालियां भी बजाई।  

ड्रोन महोत्सव में पीएम मोदी ने कहा कि ड्रोन टेक्नॉलॉजी को लेकर भारत में जो उत्साह देखने को मिल रहा है, वो अद्भुत है। ये जो ऊर्जा नज़र आ रही है, वो भारत में ड्रोन सर्विस और ड्रोन आधारित इंडस्ट्री की लंबी छलांग का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा, ये भारत में रोजगार सृजन के एक उभरते हुए बड़े सेक्टर की संभावनाएं दिखाती है।

आपको बता दें कि भारत ड्रोन महोत्सव 2022, 27 और 28 मई तक दिल्ली के प्रगति मैदान पर चलेगा। ड्रोन महोत्सव में सरकारी अधिकारी, विदेशी राजनयिक, सशस्त्र बल, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, प्राइवेट कंपनियों और ड्रोन स्टार्टअप समेत 1,600 से ज्‍यादा डेलिगेट्स हिस्‍सा ले रहे हैं।

आपको बता दें कि भारत में ड्रोन का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में इस महोत्सव में आने वाले लोगों को ड्रोन पायलट सर्टिफिकेट के लिए वर्चुअल अवॉर्ड, प्रोडक्ट लॉन्च, पैनल डिस्कशन, फ्लाइंग डेमोंस्ट्रेशन, मेड इन इंडिया ड्रोन टैक्सी प्रोटोटाइप का डिस्प्ले और दूसरी चीजें देखने को मिलेंगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीJyotiraditya Scindia
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी