लाइव न्यूज़ :

'भक्तों कैसा लगा नया साल पर मोदी सरकार के तरफ से मिला 'महंगाई गिफ्ट', रेलवे के किराया बढ़ाने पर पीएम मोदी हुए जमकर ट्रोल

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 1, 2020 11:26 IST

कांग्रेस नेता डॉ. उदित राज ने लिखा है, ''...और इस बीच मोदी सरकार ने रेलवे का किराया बढ़ा दिया है। जिन संसाधनों के बल पर कांग्रेस के वक्त रेलवे का किराया भी कम था और मुनाफे में भी थी।''

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व विधायक अखिलेश पी. सिंह ने लिखा, ''देश वासियों को मोदी जी का नए साल का तोहफा एक जनवरी 2020 से रेल का किराया बढ़ा।''किराया वृद्धि में राजधानी, शताब्दी और दूरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेन भी शामिल हैं।

भारतीय रेलवे ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर राष्ट्रव्यापी स्तर पर किराया बढ़ाने की घोषणा की जो एक जनवरी 2020 से लागू होगा। हालांकि, उपनगरीय ट्रेनों को किराया वृद्धि से बाहर रखा गया है। रेलवे के मंगलवार (31 दिसंबर 2019) को जारी आदेश के अनुसार साधारण गैर वातानुकूलित, गैर उपनगरीय भाड़े में एक पैसा प्रति किलोमीटर के हिसाब से वृद्धि की गई है। उपनगरीय ट्रेनों को किराया वृद्धि से बाहर रखा गया है। रेल मंत्रालय के इस फैसले के बाद ट्विटर पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जमकर आलोचना की जा रही है। ट्विटर यूजर्स 'अच्छे दिन' को लेकर भी ट्रोल कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा है कि यही मोदी सरकार के अच्छे दिन है, आने वाले साल में उन्होंने किराया बढ़ा दिया। 

कांग्रेस नेता डॉ. उदित राज ने लिखा है, ''...और इस बीच मोदी सरकार ने रेलवे का किराया बढ़ा दिया है। जिन संसाधनों के बल पर कांग्रेस के वक्त रेलवे का किराया भी कम था और मुनाफे में भी थी। भाजपा राज में रेलवे बदहाल क्यों हो जाती है?''

पूर्व विधायक अखिलेश पी. सिंह ने लिखा, ''देश वासियों को मोदी जी का नए साल का तोहफा एक जनवरी 2020 से रेल का किराया बढ़ा। 

एक यूजर ने लिखा, भक्तों कैसा लगा नया साल पर मोदी सरकार के तरफ से मिला ये बढ़ा हुआ किराया का तोहफा। 

वैरीफाइड यूजर कुलदीप कादयान ने तंज करते हुए लिखा है, नए साल का तोहफा... मोदी मोदी !!

एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा है, ''नए साल 2020 की पहली खुशखबरी आ गई है।''

एक यूजर ने लिखा, ''केंद्र की मोदी सरकार ने साल के आखिरी दिन भी आम जनता को नहीं बख्शा है। नए साल से पहले महंगाई की मार, रेलवे ने बढ़ाया यात्री किराया। बधाई हो मेरे देशवासियों।

देखें प्रतिक्रिया 

रेलवे ने बढ़ाया किराया:  पहले से बुक हो चुकीं टिकटों पर भी भाड़ा वृद्धि लागू नहीं होगी। 

रेलवे के आदेश के अनुसार मेल/एक्सप्रेस गैर वातानुकूलित ट्रेनों के किराए में दो पैसे प्रति किलोमीटर और वातानकूलित श्रेणियों में चार पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई है। किराया वृद्धि में राजधानी, शताब्दी और दूरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेन भी शामिल हैं। 1,447 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली दिल्ली-कोलकाता राजधानी ट्रेन के किराए में चार पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से लगभग 58 रुपये की बढ़ोतरी होगी। आदेश के अनुसार आरक्षण और सुपरफास्ट शुल्क में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके साथ ही पहले से बुक हो चुकीं टिकटों पर भी भाड़ा वृद्धि लागू नहीं होगी। 

टॅग्स :भारतीय रेलनरेंद्र मोदीट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल