लाइव न्यूज़ :

वाराणसी में रोड शो के बाद पीएम मोदी ने की पूजा, दोनों हाथों से बजाया डमरू, देखें Video

By रुस्तम राणा | Updated: March 4, 2022 19:52 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद मंदिर प्रांगण में पीएम मोदी डमरू बजाने में भी हाथ आजमाते दिखे।   

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विधि-विधान से पूजा अर्चना प्रधानमंत्री ने डमरू बजाने में भी आजमाया हाथ

वाराणसी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की। इसके बाद उन्होंने दोनों हाथों से डमरू भी बजाया। सूबे में सातवें और आखिरी चरण का मतदान होना बाकी है, जो 7 मार्च को कराया जाएगा। इस चरण में अपनी ताकत दिखाते हुए सभी पार्टियों ने ऐढ़ी चोटी का जोर लगा दिया है। सतारूढ़ बीजेपी ने भी अपनी ताकत झोंक दी है। 

इसी कड़ी में पीएम वाराणसी दौरे पर हैं। शुक्रवार को पीएम मोदी ने वाराणसी में रोड शो किया। रोड शो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद मंदिर प्रांगण में पीएम मोदी डमरू बजाने में भी हाथ आजमाते दिखे।   

इससे पहले पीएम मोदी कई वाद्य यंत्र बजाते हुए नजर आए हैं। इसी साल की शुरूआत में उन्होंने मणिपुर-त्रिपुरा के दौरे पर खास ढोल बजाते हुए नजर आए थे। जबकि साल 2014 में उन्होंने अपने जापान दौरे पर जापानी ड्रम भी बजाया था। इसके अलावा तंजानिया में भी उन्होंने वहां का खास वाद्ययंत्र बजाया था।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाववाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी